1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हमेशा रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे इंडियन ब्राइड के लुक में किया रैंप वॉक

हमेशा रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे इंडियन ब्राइड के लुक में किया रैंप वॉक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 30, 2018 06:31 am IST,  Updated : Oct 30, 2018 06:49 am IST

बाजार,घुल, अंधाधुन जैसी फिल्मों में रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे को इंडियन ब्राइड के लुक में देखना काफी दिलचस्प रहा।

राधिका आप्टे- India TV Hindi
राधिका आप्टे

नई दिल्ली: बाजार,घुल, अंधाधुन जैसी फिल्मों में रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे को इंडियन ब्राइड के लुक में देखना काफी दिलचस्प रहा। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान राधिका को ब्लू कलर में देखा गया। इंडियान ब्राइडल लुक में राधिका कहर ढा रहीं थी। राधिका के साथ-साथ इस फैशन शो में करिश्मा कपूर और सोहा अली खान ने भी ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया। राधिका आप्टे की ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना था जिसे स्वेता अग्रवाल और लेबेल अरोका ने डिजाइन किया था। साथ ही उनकी स्टाइल की बात करें तो भारी-भरकम ज्वेलरी के बजाए राधिका नें सिर्फ लाल लिपस्टिक लगाया हुआ और बालों को भी काफी सिंपल रखा था।

हाल ही में राधिका फिल्म 'बाजार' में नजर आईं थी यह फिल्म स्टॉक मार्केट, पैसा और अपराध के बीच के रिश्तों पर आधारित है। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान, चित्रागंदा सिंह और रोहन मेहरा भी है जो दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा के बेटे हैं।

कुछ दिन पहले वोग 'वुमन्स ऑफ द इयर अवार्ड 2018' के कार्यक्रम के दौरान भी राधिका आप्टे का अलग अंदाज देखने को मिला।

कंगना रनौत ने एयरपोर्ट लुक पर खर्च कर दिए लाखों रुपए, इतने में आ जाती शानदार कार

ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत उड़ा देगीं आपके होश

अर्जुन कपूर से शादी की खबरों के बीच दिलकश अंदाज में स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें

MAMI में डायना पेंटी ने शिफौन ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, फोटो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल