लाइफस्टाइड डेस्क: बालों की देखभाल बेहद जरूरी है, अगर बाल अच्छे होते हैं तो हमारे अंदर कॉन्फिडेंस भी आता है, लोगों में रूखे और बेजान बालों की समस्या आम हो गई है, धूप धूल गर्मी प्रदूषण हमारे बालों को रफ कर देता है, आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरमास्क के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके बाल काले घने और मजबूत होने के साथ हेल्दी भी होंगे और झड़ना कम होंगे साथ ही आपके बाल जो ड्राई हो चुके हैं वो भी ठीक हो जाएंगे।
Related Stories
केले का हेयर मास्क
केले में विटामिंस और पोटैशियम होता है जो आपके बाल मजबूत करता है और बालों की चमक लौटाता है, इसलिए अपने बालों पर केले का हेयर मास्क इस्तेमाल करिए, इसके लिए आपको दो पके हुए केले मैश करने हैं। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं अब इसे 1 चम्मच शहद के साथ ब्लेंड करें, इसे अपने बालों में लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद अच्छे से बाल धुल लें।
एग हेयर मास्क
अंडे का हेयर मास्क रूखे बालों के बेहद लाभदायक है, एक अंडे की जर्दी में 2 चम्मच जैतून का तेल और 1 कप मिलाएं इसमें नींबू का रस डालें और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे आपके बाल मजबूत होंगे और खराब हुए बालों में भी रौनक लौट आएगी।
दही का मास्क
बालों के लिए दही का मास्क बेहद कारगर है। आधा कप दही लीजिए और हल्के गीले बालों में मालिश कीजिए और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, इसके बाद शैम्पू कर लीजिए, बालों की चमक लौट आएगी।
दूध और शहद का मास्क
बालों के लिए दूध बेहद जरूरी पोषक तत्व है दूध को अपनी डाइट में तो शामिल करना ही चाहिए इसे आप हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कप दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं और बालों पर मालिश करें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी और शैंपू से धुल लें, आपके रूखे और बेजान बालों में जान आ जाएगी।