1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने भारतीय महिलाओं को लेकर कह दी यह बड़ी बात, जान आप भी हो जाएंगे हैरान

डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने भारतीय महिलाओं को लेकर कह दी यह बड़ी बात, जान आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2018 12:31 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 12:31 pm IST

फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने भारत की महिलाओं की साड़ी ठीक से न पहनने को लेकर काफी हैरान करने वाले कमेंट किये है। सब्यसाची ने कहा कि बहुत ही शर्म की बात है कि साड़ी भारतीय परिधान है लेकिन यहां कि औरतों को ठीक से बांधना नहीं आता है ?

designer sabyasachi- India TV Hindi
designer sabyasachi

नई दिल्ली: फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने भारत की महिलाओं की साड़ी ठीक से न पहनने को लेकर काफी हैरान करने वाले कमेंट किये है। सब्यसाची ने कहा कि बहुत ही शर्म की बात है कि साड़ी भारतीय परिधान है लेकिन यहां कि औरतों को ठीक से बांधना नहीं आता है। अगर आपको ठीक से बांधना नहीं आता है तो आप अपनी संस्कृति के लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने यहां भारतीय परिधान के बदले वेस्टर्न कपड़ों की बढ़ती मांग पर भी बात की।

सब्यसाची ने हाल ही में खूबसूरत साड़ियों का एक कलेक्शन जारी किया था। इस कलेक्शन को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहने नजर आई थीं। वह सब्यसाची के इस नए कलेक्शन के लिए करवाए फोटो शूट में काफी क्लासिक नजर आ रही थीं। शनिवार को एक इवेंट के दौरान जब सब्यसाची से भारतीय परिधान साड़ी को पहनने में होने वाली परेशानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह सबसे खूबसूरत परिधान है।

पूरे विश्व में लोग इसके दावाने हैं। वह भारतीय महिलाओं को साड़ी से पहचानते हैं’। सब्यसाची ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप मुझसे कहेंगे कि आपको साड़ी बांधनी नहीं आती है तो मैं कहूंगा खुद पर शर्म करो। यह हमारे कल्चर का हिस्सा है। आपको इसके लिए खड़े होना चाहिए’।

यहां उन्होंने पद्मावत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैशन को लेकर भी बात की। उन्होंने दीपिका का जिक्र करते हुए बताया कि वह अपने खुद के अलग अंदाज में साड़ी पहनती हैं।। उन्होंने कहा कि, ‘दीपिका ज्यादातर जगह पर साड़ी पहनकर ही जाती हैं’।

इस मौके पर उन्होंने नई पीढ़ी को लेकर चिंता भी जताई। उनका कहना था कि नई पीढ़ी अपनी जड़ को भूलती जा रही है। वह अपनी संस्कृति और सभ्यता को नहीं पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि पुराने जमाने में सभी हर समय साड़ी पहनते थे और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल