1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल

झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 12:45 pm IST

बाल झड़ने की समस्या का ट्रीटमेंट या घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले यह जानना बहुत ही जरुरी हैं कि आखिर इनके गिरने का कारण क्या है? इससे आप अपने बालों के लिए उचित उपाय ढूंढ सकते हैं।

झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल- India TV Hindi
झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल Image Source : PEXEL

बाल झड़ने की समस्या का सामना आज के समय में हर दूसरे इंसान को करना पड़ रहा है। खराब जीवनशैली और खानपान का सीधा असर आपके बालों पर भी पड़ता है। जिसके कारण बालों की झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। शुरुआत में बाल झड़ने की समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते है। जिसके कारण सही समय पर इलाज न मिल पाने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जाती है। 

बाल झड़ने की समस्या का ट्रीटमेंट या घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले यह जानना बहुत ही जरुरी हैं कि आखिर इनके गिरने का कारण क्या है? इससे आप अपने बालों के लिए उचित उपाय ढूंढ सकते हैं। 

बालों के झड़ने से लेकर सफेद बालों की समस्या को कंट्रोल करेगा प्याज का रस, बस ऐसे करें इस्तेमाल

बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों के साथ-साथ अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखें। इसके लिए अपनी डाइट में फल-सब्जियों, ड्राई फूड्स आदि का सेवन करे। जंक फूड्स से दूरी बना लें। इसके साथ-साथ तनाव कम लें। 

झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल
Image Source : PEXELझड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल

नमक और काली मिर्च

झड़ते बालों  से निजात पाने के लिए 1-1 चम्मच पिसा हुआ नमल और काली मिर्च को 5 चम्मच नारियल के तेल में अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे गंजेपन वाले स्थान पर लगा लें। इससे आपके बाल वापस आ जाते हैं। 

बदलते मौसम के साथ इस तरह से करें त्वचा की देखभाल, नहीं होगी परेशानी

झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल
Image Source : PEXELझड़ते बालों से हो गए हैं परेशान तो बस ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, दोबारा निकल आएंगे बाल

गंजापन से निजात पाने के लिए अन्य घरेलू उपाय

  • ग्रीन टी सेहत के साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने में भी मदद करती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से रोकता है। इसके लिए एक कप पानी में ग्रीन टी मिलाकर इसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। करीब 1 घंटा लगा रहने के बाद बालों को धो लें। 
  • अनार के पत्ते भी बाल झड़ने की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है। इसके लिए 200 एमएल सरसों के तेल में 50 ग्राम अनार की पत्तियों का पेस्ट और आधा लीटर पत्तियों का रस निकाल कर पका लें। जब तेल अच्छी तरह से पक जाए तो इसे छानकर किसी कंटेनर में भर लें। इसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें। 
  • हरसिंगार भी बालों के झडने की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है। इसके लिए हरसिंगार के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने बालों में अच्छे तरह से लगाए और फिर बालों को धो लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल