1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बदलते मौसम के साथ इस तरह से करें त्वचा की देखभाल, नहीं होगी परेशानी

बदलते मौसम के साथ इस तरह से करें त्वचा की देखभाल, नहीं होगी परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2021 10:40 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 10:41 pm IST

बदलते मौसम के साथ सही तरीके से त्वाचा की देखभाल करना अपने आप में एक चुनौती होती है। कुछ छोटी-बड़ी बातों को ध्यान में रख कर आप खिलखिलाती त्वचा पा सकते हैं।

skin care - India TV Hindi
बदलते मौसम के साथ ऐसे रखें त्वचा का ख्याल  Image Source : INSTAGRAM/FARMACIA_VINCOLI

कड़ाके की ठंढ के बाद अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होने लगा है। ऐसे में सेहत के लिहाज से बहुत सी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। साथ ही त्वचा का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। मौसम में बदलाव होने के साथ ही इस बात को समझना मुश्किल होता है कि त्वचा पर इसका किस तरह से असर पड़ेगा और इस दौरान किस तरह से त्वचा का ख्याल रखा जाए? अगर आपके मन में इस तरह के सवाल हैं तो परेशान ना हों। आज हम आपको बताएंगे वो तरीके जिसे अपनाकर आप बदलते मौसम में भी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।

खडे़ होकर पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सतर्क, शरीर को होते हैं ये नुकसान

धूप की बढ़ती तपिश के साथ उसका असर हमारी त्वचा पर पड़ना शुरू हो जात है। दिन आगे बीतने के साथ ही त्वचा की शुष्कता की समस्या बढ़ती जाएगी। इसलिए मौसम में बदलाव के साथ सबसे जरूरी है कि आप त्वचा को अच्छे क्लींजर और मॉइस्चराइजर से प्रोटेक्ट करने की आदत डाल लें। 

इस तरह से करें त्वचा की देखभाल- 

Balanced diet
Image Source : INSTAGRAM/ZESTMYLEMONत्वचा की देखभाल के लिए संतुलित आहार है जरूरी 

संतुलिस आहार 

मौसम में बदलाव के साथ धारे-धीरे अब एक ऐसा समय आ जाएगा जब आपको दिन में ये महसूस होगा कि आपकी त्वचा खराब हो रही है या नॉर्मल नहीं  लग रही है। अक्सर ऐसा होता है कि हम या  तो बहुत ज्यादा खाते हैं, या कम खाते हैं और खुद को हाइड्रेटेड भी नहीं रखते हैं। इसका सीधा असर त्वचा पर भी पड़ता है। बैलेंस डाइट लेने से चेहरे पर चमक बनी रहती है। डाइट में विटामिन सी का होना बहुत जरूरी होता है। यह स्वस्थ और  सुंदर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

कब्ज से परेशान लोगों के लिए रामबाण हैं सफेद मटर, खून बढ़ाने के साथ साथ वजन को भी रखता है कंट्रोल

Skin moisture
Image Source : INSTAGRAM/DREAMVISAGEBEAUTY त्वचा को रखे नम 

नमी है जरूरी 

त्वचा की अच्छी देखभाल के लिए उसे नमी देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप ब्लैकर टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 'एंटी इनफ्लेमेटरी' गुण होते हैं। साथ ही इसमें सोडियम, प्रोटीन और कर्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम हेती है। यह शरीर को हाइड्रेट करने और नम रखने में काफी मददगार हैं। 

Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर हैं हलीम के बीज, जानिए कैसे करना है सेवन

ये देसी नुस्खे आजकर भी रख सकते हैं त्वचा का ख्याल 

  • कुछ गांठ ताजा हल्दी, बड़ी चम्मच मलाई, कुछ बूंदें गुलाबजल लें। हल्दी को बारीक काट कर पीस लें। इसमें मलाई और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर कुछ दिन तक रोजाना लगाने से त्वचा साफ-सुथरी और बेदाग बनेगी। 
  • एक बड़ा चम्मच नीम की सूखी पत्तियां, दो बड़ा चम्मच जौ का आटा, दो बड़ा चम्मच चने का आटा, दो बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर,आधा चम्मच शहद, कुछ बूंद नीबू का रस मिलाकर लेप तैयार तकर लें। इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे कम होंगे।    

ये भी पढ़े- 

मसूड़ों में खून आने की समस्या से राहत दिलाएंगी विटामिन C से भरपूर ये चीजें, डाइट में करें शामिल

पेट की समस्या के लिए लाभदायक है सोंठ का सेवन, जानिए इसके 7 फायदे

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये डाइट चार्ट, अपने आप दूर हो जाएगी समस्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल