1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज से परेशान लोगों के लिए रामबाण हैं सफेद मटर, खून बढ़ाने के साथ साथ वजन को भी रखता है कंट्रोल

कब्ज से परेशान लोगों के लिए रामबाण हैं सफेद मटर, खून बढ़ाने के साथ साथ वजन को भी रखता है कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2021 06:17 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 06:17 pm IST

सफेद मटर को आमतौर पर लोग कुलचे के साथ खाते हैं। लेकिन, इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये सेहत के लिए भी बेहत फायदेमंद होता है।

सेहत के लिए फायदेमंद...- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद है सफेद मटर  Image Source : INSTAGRAM/ATITHIKHANA

सेहतमंद रहने के लोग कई तरह के काम करते हैं। डाइट में क्या लें और क्या नहीं इसे लेकर भी चिंतित रहते हैं। कई बार हम ये भूल जाते हैं कि बाजार में ऐसी बहुत सी सस्ते दाम पर मिलने वाली खाने की जीचें हैं जो हमें सेहतमंद बनाने के लिए काफी हैं। हम बात कर रहे हैं सफेद मटर की। वही सफेद मटर जिसे आप कुलचों के साथ आमतौर पर खाते होंगे या फिर कभी गोलगप्पे के साथ भी खाया होगा। 

एक स्वस्थ व्यक्ति में कितना होना चाहिए कैल्शियम, विटामिन्स, प्रोटीन सहित अन्य पोषक तत्व

छोलों की तरह ही दिखने की वजह से लोग सफेद मटर को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। जो लोग सफेद मटर के बारे में जानते हैं वह इसके फायदे के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं। इसलिए, आज हम आपको सफेद मटर से जुड़े ऐसे 5 जबरदस्त फायदे के बारे में जिसके बारे में जानने के बाद आप यकीनन इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे। 

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है सफेद मटर- 

White peas
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHFITNESS306वजन कम करने ंमें मददगार है सफेद मटर 

वजन घटाने में मददगार है सफेद मटर 

बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए सफेद मटर का सेवन करना अच्छा होता है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है और इसे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रखता है सफेद मटर  

सफेद मटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से यह एंटीडायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट भी कहलाती हैं। यह सभी गुण शरीर के अंदर मौजूद ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। 

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में असरदार है प्याज का जूस, बस ऐसे पिएं रोजाना

कब्ज से बचाव करता है सफेद मटर 

कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए सफेद मटर का सेवन बेहद फायदेमंद है। सफेद मटर में फाइबर, विटामिन B और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व आपको ना केवल कब्ज से बचाते हैं, बल्कि आपको गैस से जुड़ी समस्या भी नहीं होने देते हैं।

एनीमिया से बचाव करते हैं सफेद मटर 

एनीमिया में शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है। ये समस्या आयरन की कमी के चलते पैदा होती है। यही नहीं, आयरन की कमी की वजह से थकावट और कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में सफेद मटर आपको इन समस्याओं से बचा कर रखती है। इसमें आयरन होता है, जो आपको एनीमिया और इसके कई अन्य लक्षणों से बचाता है। 

एक दिन में पी रहे हैं 4 से 5 कप चाय तो हो जाएं सावधान, आ सकते हैं इन बीमारियों की चपेट में

White peas
Image Source : INSTAGRAM BESTSTYLOBLOG चिंता कम करने में मदद करता है सफेद मटर 

चिंता और तनाव से राहत दिलाती है सफेद मटर 

सफेद मटर के अंदर फेनिलएलनिन नामक तत्व होता है। यह तत्व शरीर के अंदर डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन के उत्पादन को बढ़ावा देकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे आप चिंता और तनाव से मुक्त होने लगते हैं।

पढ़िए हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

दुबलेपन से निजात पाने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें ये 2 चीजें, जल्द दिखेगा असर

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये डाइट चार्ट, अपने आप दूर हो जाएगी समस्या

सुबह उठते ही अगर बॉडी दे रही ये संकेत तो तुरंत कराएं टेस्ट, हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।