1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शहनाज हुसैन के इन घरेलू टिप्स से रखें हर मौसम में अपनी खूबसूरती बरकरार

शहनाज हुसैन के इन घरेलू टिप्स से रखें हर मौसम में अपनी खूबसूरती बरकरार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2017 12:18 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 12:18 pm IST

मशहूर शहनाज हुसैन ने कहा कि हम हर मौसम में सुंदर दिखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए त्वचा की प्रकृति, मौसम के मिजाज तथा इसकी पोषक जरूरतों के प्रति निरंतर सजग रहना पड़ता है। वसंत ऋतु शुरू होते ही त्वचा रूखी तथा पपड़ीदार हो जाती है। अपनाएं ये घरेलू उपाय.

facepack
facepack

  • शहनाज हुसैन ने कहा कि वास्तव में वसंत ऋतु के दौरान रोजाना 15 मिनट तक शहद का लेप चेहरे पर करके उसे स्वच्छ ताजे पानी से धो सकते हैं। इससे त्वचा पर सर्दियों के दौरान पड़े विपरीत प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। वसंत ऋतु में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे त्वचा में खारिश, चकत्ते तथा लाल धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में चंदन क्रीम को त्वचा का संरक्षण तथा रंगत रखने में अत्यन्त उपयोगी माना जाता है।
  • उन्होंने कहा कि त्वचा के रोगों खासकर फोड़े, फुंसी लाल दाग तथा चकत्ते में तुलसी भी अत्याधिक उपयोगी है। त्वचा के घरेलू उपचार में नीम तथा पुदीना की पत्तियां भी काफी सहायक मानी जाती हैं।
  • त्वचा की खाज, खुजली तथा फुं सियों में चंदन पेस्ट का लेपन कीजिए। चंदन पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर उसे प्रभावित त्वचा पर लगाकर आधा घंटा बाद ताजे स्वच्छ जल से धो डालिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और घरेलू टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल