1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं श्रद्धा कपूर, ब्राइडल लुक से जीता हर किसी का दिल

रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं श्रद्धा कपूर, ब्राइडल लुक से जीता हर किसी का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 12:58 pm IST

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल में ही हुए अपने डिजिटल रैंपवॉक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं श्रद्धा कपूर, ब्राइडल लुक से जीता हर किसी का दिल- India TV Hindi
रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं श्रद्धा कपूर, ब्राइडल लुक से जीता हर किसी का दिल Image Source : INSTAGRAM/SHRADDHAKAPOOR

फिल्मों में शानदार एक्टिंग और बेहतरीन गानों में अपना आवाज देने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने लुक्स के कारण हमेशा सु्र्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें इंडिया कोट्यूर वीक के पहले डिजिटल रैंप वॉक की तस्वीरें है। 

छिछोरे एक्ट्रेस रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने फाल्गुनी पिकोक इंडिया के कलेक्शन से यह डिजाइनर लहंगा पहना। इस रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में गोल्डन धागों से हैवी एंब्राइड्री की गई है। इसके साथ ही इसका ब्लाउज डीप नेक के साथ फुल स्लीव्स में है। 

'Bigg Boss 14' में ग्लैमर और स्टाइल का तड़का लगा रहीं हिना खान, हर एक तस्वीर हो रही वायरल

साहो एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और बालों को ओपन किया हुआ है। 

वहीं ज्लैवरी की बात करें तो हैवी चोकर के साथ एक लॉंग नेकपीस पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही खूबसूरती हैवी माथा बेंदी लगाए हुए है। इस लुक के साथ मैचिंग डिजाइनर पोटली के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बना ये सीरम, दूसरे दिन ही पाएं कमाल का निखार

इस पूरे ट्रेडिशनल लुक को गोल्डन एंब्राइड्री किया हुए शीर दुपट्टा से और भी खूबसूरत बना दिया। 

मलाइका अरोड़ा के घने बालों का राज है प्याज का ये अचूक नुस्खा, एक्ट्रेस से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल