1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर शहद के साथ इस चीज का यूं करें इस्तेमाल, चंद दिनों में पाएं निखार

चेहरे पर शहद के साथ इस चीज का यूं करें इस्तेमाल, चंद दिनों में पाएं निखार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 03:35 pm IST

शहद और नींबू दोनों ही आपकी स्किन को बेदाग और निखार लाने के लिए रामबाण है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

चेहरे पर यूं करें शहद के साथ इस चीज का इस्तेमाल, चंद दिनों में पाएं निखार- India TV Hindi
चेहरे पर शहद के साथ इस चीज का यूं करें इस्तेमाल, चंद दिनों में पाएं निखार Image Source : INSTAGRAM/NOTANORDINARYBEAUTY

भागदौड़ भरी लाइफ में हमारे पास इतना समय नहीं मिल पाता है कि हम अपनी सेहत या स्किन का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण हमारे चेहरा बेजान सा नजर आने लगता है। आप भले की मेकअप के जरिए खुद को कुछ पल के लिए खूबसूरत दिखा दें, लेकिन जो बात नैचुरल निखार की होती है वह किसी प्रोडक्ट से नहीं आती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आऐप कई तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे आपको बेहतरीन निखार मिले तो इसके लिए आप शहद और नींबू का यूज कर सकते हैं। 

शहद और नींबू का इस्तेमाल करके आप कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा बेहद ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी। 

पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये पांच काम, फिर देखें कमाल

जहां नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो चेहरे पर नेचुरल ब्लीच का काम करता है। वहीं दूसरी ओर शहद आपकी स्किन को स्मूद और हाइड्रेट करने में मदद करता है। जानिए इन दोनों का कैसे करें इस्तेमाल।

ऐसे करें फेसमास्क का इस्तेमाल

एक बाउल में 2 चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ गुनगुने पानी से धो लें।

इस फेसमास्क का कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने पर आपको फर्क नजर आ जाएगा।  

ऑयली हो या ड्राई स्किन बस करें इन नैचुरल मॉइश्चराइजर का सही तरीके से इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल