1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्याज के छिलकों में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज़

प्याज के छिलकों में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज़

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 02:23 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 02:29 pm IST

आपको पता चले कि जिस प्याज के छिलके को आप बिना सोचे-समझे कचड़े में फेंक देते हैं वह बहुत ही काम की चीज है तो आप कहेंगे ?

onion- India TV Hindi
onion

नई दिल्ली: आपको पता चले कि जिस प्याज के छिलके को आप आराम से कचड़े के डब्बे में फेंक देते हैं वह बहुत ही काम की चीज है तो आप कहेंगे ? जी हां ये थोड़ा हैरान कर देने वाला है लेकिन इसके फायदें सुनकर आपको विश्वास ही नहीं होगा कि आप जिसे फालतू समझ कर फेंक देते हैं वह इतने काम की चीज है।

आमतौर पर प्याज का इस्तेमाल हर घर में होता है। लेकिन लोग प्याज का यूज करते समय उसके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज ही नहीं बल्कि उसका छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां प्याज के छिलकों में ब्यूटी से लेकर हेल्थ तक सभी के लिए जरूरी गुण छिपे हुए हैं। शरीर के लिए प्याज के छिलकों को उबालकर पानी पीने से फायदा करता है। वहीं ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए इसे अलग-अलग तरीके से यूज किया जाता है।

इतना ही नहीं बालों को नेचुरली कलर करने के लिए भी प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि प्याज़ के छिलकों में फलों से ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा प्याज के छिलकों में बहुत ज्यादा होती है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। इन सबके अलावा कैंसर सेल्स को बढने से रोकने में मदद करने वाला 'क्वेरसेटिन' भी इसमें पाया जाता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा प्याज के छिलकों में बहुत ज्यादा होती है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। इन सबके अलावा कैंसर सेल्स को बढने से रोकने में मदद करने वाला ‘क्वेरसेटिन’ भी इसमें पाया जाता है। प्याज के छिलकों को पानी में चाय की तरह उबालकर भी आप इसका सेवन कर सकते है।

ये भी पढ़ें:

पूरी खबर के लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल