1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनाएं ये ड्रेसिंग सेंस और छोटे कद में भी दिखें स्टाइलिश

अपनाएं ये ड्रेसिंग सेंस और छोटे कद में भी दिखें स्टाइलिश

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 11:29 am IST

छोटे कद वाली लड़कियों को कपड़ों के मामले में कई तरह की सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

model- India TV Hindi
model

नई दिल्ली: छोटे कद वाली लड़कियों को कपड़ों के मामले में कई तरह की सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी, शादी से लेकर कही भी जाने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। दिमाग में कई तरह की बातें चलती है कि अपने पार्टनर और ब्वॉयफ्रेंड के सामने लंबा दिखे ताकि उनके सामने आपको बुरा न लगे। नए कपड़े खरीदने पर पहनने से पहले आपको दर्जी से अपनी ड्रेस को सिलवाना पड़ता हैं, जिसके चलते आपको नई ड्रेस पहनने के लिए इंतजार करना पड़ता हैं।

आपको ड्रेस को चुनने से पहले 10 बार सोचना पड़ता हैं ? ये कुछ बातें आमतौर पर कम हाइट की लड़कियों के साथ होती हैं। अगर आप बिना ऑल्टर किए कपड़े पहनते हैं तो किसी जोकर से कम नहीं लगते हैं। औरो की तुलना से आपको कपड़े आसानी से तो मिल जाते होंगे लेकिन अगर हम फैशन की बात करें तो आपके लिए कपड़ों का चयन करना बेहद मुश्किल होता हैं।

दीपिका पादूकोण पर सब अच्छा लग सकता हैं तो मुझ पर क्यों नहीं? ये सवाल हर कम हाइट की लड़कियों के दिमाग में खटकता हैं। लेकिन अब आप चिंता ना करें, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन सुझाव लाएं हैं जिसे ध्यान में रख कर आप अपनी अगली शॉपिंग कर सकती हैं।

लहंगा

lahnga
lahnga

अगर आप लंबा दिखना चाहती है तो चोली अच्छी फिटिंग वाली पहनें और अपने दुपट्टे को सारी-पल्लू के जैसे ड्रेप करें। इससे आप स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ लंबी भी दिखेगी।

​ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल