1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिल्क साड़ी में बेहद स्टनिंग नजर आईं विद्या बालन, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

सिल्क साड़ी में बेहद स्टनिंग नजर आईं विद्या बालन, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 01:28 pm IST

नवरात्रि के खास अवसर पर विद्या बालन बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

नवरात्रि के खास मौके पर सिल्क साड़ी में नजर आईं विद्या बालन- India TV Hindi
नवरात्रि के खास मौके पर सिल्क साड़ी में नजर आईं विद्या बालन Image Source : INSTAGRAM/BALANVIDYA

नवरात्रि के खास अवसर पर विद्या बालन बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। विद्या बालन ने इस तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, 'हैप्पी नवरात्रि'

एक्ट्रेस विद्या बालन के लुक की बात करें तो उन्होने गोल्डन रेड कलर के शेड में सिल्क साड़ी पहनी। इस लुक के साथ विद्या ने गोल्डन ज्वैलरी कैरी की। जिसमें उन्होंने ईयररिंग्स, कंगन और खूबसूरत सा नेकलेस पहना। 

शादी के बाद करीना कपूर का यूं बदला अंदाज, देखें उनके लुक्स की बेहतरीन तस्वीरें

वहीं मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक, मांग में सिंदूर और छोटी बिंदी के साथ स्टाइलिश बन में गजरा लगाकर अपने लुक को पूरा किया। 

विद्या अधिकतर अपने साड़ी लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। जिसमें वह ब्लैक और व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आईं। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बना ये सीरम, दूसरे दिन ही पाएं कमाल का निखार

विद्या बालन इस व्हाइट और गोल्डन साड़ी के कॉम्बिनेशन में बेहद खूबसूरत नजर  रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने खूबसूरत नेकपीस पहना।   

'Bigg Boss 14' में ग्लैमर और स्टाइल का तड़का लगा रहीं हिना खान, हर एक तस्वीर हो रही वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल