1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल, खरीदने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल, खरीदने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 29, 2024 10:44 am IST,  Updated : Apr 29, 2024 10:44 am IST

Best Hair Oil For Growth: लंबे, घने और काले बाल खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। अगर आपको भी अपने बाल लंबे करने हैं तो रोजाना तेल में इन 2 चीजों को मिलाकर लगाना शुरू कर दें। इस तेल से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ेगी।

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए तेल- India TV Hindi
बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए तेल Image Source : FREEPIK

बालों के झड़ने और टूटने से परेशान हैं तो नियमित रूप से बालों की चंपी करें। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए साधारण तेल लगाने के बजाय इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाएं। बालों को लंबा बनाने के लिए कलौंजी और प्याज का रस फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों चीजों से बना तेल बालों को घना और मजबूत बनाता है। प्याज का रस बालों पर लगाने से बाल काले हो जाते हैं और लंबे होने लगते हैं। वहीं कलौंजी भी बालों पर असरदार काम करती है। कलौंजी वाला तेल बालों को बढ़ने में मदद करता है। जानिए इन दोनों चीजों को तेल में कैसे मिलाएं।

प्याज और कलौंजी वाला तेल कैसे बनाएं?

  • प्याज और कलौंजी वाला तेल बनाने के लिए आप सरसों या नारियल का तेल ले लें।
  • तेल को किसी पैन या कड़ाही में डालें और गर्म होने पर इसमें 1 चम्मच कलौंजी के दाने डाल दें।
  • अब तेल में बारीक कटी हुई प्याज मिला दें और सुनहरा होने तक प्याज को भून लें।
  • आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच मेथी के दाने भी मिला सकती हैं और सारी चीजों को पका लें।
  • अब तेल को ठंडा होने दें और थोड़ी देर के लिए कड़ाही में ऐसे ही छोड़ दें।
  • तेल को ठंडा होने पर किसी बर्तन में छान लें और बालों पर अच्छी तरह से तेल लगा लें।
  • बचे हुए तेल को किसी शीशी में भरकर रख लें और जब बाल धोने हों उससे पहले मसाज कर लें।
  • हफ्ते में कम से कम 2-3 बार ये तेल अच्छी तरह से बालों पर जरूर लगाएं।
  • इससे कुछ ही दिनों में बाल लंबे और काले होने लगेंगे। ये तेल बालों की लंबाई बढ़ान में मदद करता है।

कलौंजी और प्याज वाले तेल के फायदे

  1. इस तेल को बालों पर लगाने से सफेद बालों की समस्या कम होने लगती है। इस तेल से फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं और ग्रे हेयर कम होने लगते हैं।

  2. कलौंजी और प्याज का रस बालों को मजबूत बनाता है जिससे बालों का झड़ना-टूटना कम हो जाता है। स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है।

  3. अगर बालों या स्कैल्प पर किसी तरह का कोई इंफेक्शन हो रहा है तो इस तेल को लगाने से संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है। डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।

  4. जो लोग बालों में कलर या किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं और बालों में वॉल्यूम कम होने लगता है तो इस तेल से फायदा मिलता है। प्याज का तेल लगाने से नए बाल आने लगते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल