1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बादाम और मुल्तानी मिट्टी से बनाए फेस स्क्रब , डैड स्किन दूर कर दमकने लगेगी त्वचा

बादाम और मुल्तानी मिट्टी से बनाए फेस स्क्रब , डैड स्किन दूर कर दमकने लगेगी त्वचा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 11, 2024 12:26 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 01:55 pm IST

Almond Face Scrub: चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बादाम से बना स्क्रब करें। स्किन को एक्सफोलिएट करने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इस स्क्रब से त्वचा ग्लोइंग बनती है। जानिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी से कैसे बनाएं फेस स्क्रब?

बादाम फेस स्क्रब- India TV Hindi
बादाम फेस स्क्रब Image Source : FREEPIK

बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल करना जरूरी है। स्किन केयर रुटीन में स्क्रब जरूर शामिल करना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले फेस स्क्रब की बजाय आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं तो ये ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार स्किन को स्क्रब जरूर करना चाहिए। इससे डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और फेस की डीप क्लीनिंग करने में मदद मिलती है। एक्सफोलिएट करने से स्किन दमकने लगती है। आज हम आपको बादाम और मुल्तानी मिट्टी से बनने वाले फेस स्क्रब के फायदों के बारे में बता रहे हैं। जानिए बादाम फेसस्क्रब कैसे बनाते हैं?

बादाम स्क्रब के फायदे

बादाम विटामिन ई का अच्छा सोर्स है। बादाम में फैटी एसिड पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। बादाम और मुल्तानी मिट्टी स्किन को अंदर से क्लीन करती है। बदलते मौसम में इस फेस स्क्रब को लगाने से त्वचा को ठंडक भी मिलती है।

बादाम और मुल्तानी मिट्टी से बनाएं फेस स्क्रब

फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको करीब 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है। पिसा हुआ बादाम करीब 1 बड़ा चम्मच चाहिए। स्क्रब के हिसाब से गुलाब जल और कुछ बूंद बादाम का तेल लेना है।

बादाम स्क्रब बनाने का तरीका

  1. बादाम फेस स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले बादाम को पीस लें और दरदरा पाउडर जैसा बना लें।
  2. एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, बादाम ऑयल और बादाम का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  3. अब धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाते हुए एक स्मूथ पेस्ट जैसा तैयार कर लें।
  4. स्क्रब को लगाने से पहले अपने फेस को क्लीन कर लें। इसके बाद स्किन पर सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें।
  5. मसाज करने के बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें और इसके बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगा लें।

झाई-झुर्रियों पर असरदार काम करता है कच्चा आलू, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल