1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झाई-झुर्रियों के साथ दाग-धब्बे भी होंगे गायब, रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये एक चीज

झाई-झुर्रियों के साथ दाग-धब्बे भी होंगे गायब, रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये एक चीज

 Written By: Poonam Yadav
 Published : May 26, 2026 11:53 pm IST,  Updated : May 26, 2026 11:57 pm IST

रोज रात में सोने से पहले इस चीजों को चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और धीरे-धीरे दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं। साथ ही यह त्वचा को ठंडक पहुंचाकर नेचुरल ग्लो बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

एलोवेरा जेल के फायदे,- India TV Hindi
एलोवेरा जेल के फायदे, Image Source : UNSPLASH

चेहरा कितना भी खूबसूरत क्यों न हो। झाईं झुर्रियों, मुंहासों और दाग-धब्बों की वजह से चेहरे का नूर कहीं खो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं यह दाग धब्बे को कैसे दूर करता है मिलते हैं अन्य कौन से फायदे और इस्तेमाल का तरीका?

दाग-धब्बों को हटाने में एलोवेरा क्यों है फायदेमंद?

एलोवेरा में मौजूद एलोइन और एलोसिन जैसे यौगिक मेलेनिन प्रोडक्शन को कंट्रोल करते है। यह त्वचा को गहराई से नमी देकर नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे सनबर्न, झाइयों और मुंहासों के जिद्दी दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के और साफ़ होने लगते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं।

मिलते हैं ये अन्य फायदे

  • नेचुरल मॉइश्चर: एलोवेरा जेल त्वचा को बिना ऑयली बनाए गहराई से हाइड्रेट करता है। रातभर चेहरे पर लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा मुलायम और फ्रेश नजर आती है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • सन टैनिंग से राहत: धूप और प्रदूषण की वजह से स्किन पर टैनिंग और जलन की समस्या हो सकती है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सन डैमेज से राहत देने में मदद करता है। इसे लगाने से त्वचा तरोताजा महसूस होती है और टैनिंग धीरे-धीरे कम हो सकती है।

  • नेचुरल ग्लो: एलोवेरा जेल स्किन को पोषण देकर उसे हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करता है। रात में नियमित रूप से लगाने से चेहरे पर नेचुरल निखार आने लगता है और त्वचा ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। अब ताजा एलोवेरा जेल या बाजार में मिलने वाला शुद्ध एलोवेरा जेल लें और हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह साफ पानी से चेहरा धो लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम, साफ और फ्रेश नजर आने लगती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल