1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस जादुई तेल को लगाने से डैंड्रफ की समस्या होती है फुर्र, तेजी से बढ़ती है बालों की ग्रोथ

इस जादुई तेल को लगाने से डैंड्रफ की समस्या होती है फुर्र, तेजी से बढ़ती है बालों की ग्रोथ

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 22, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 06:33 pm IST

यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे बालों के लिए कई सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये नए बालों के विकास में मददगार है।

जादुई तेल - India TV Hindi
जादुई तेल Image Source : FREEPIK

आयुर्वेद में  ब्राह्मी (Brahmi Benefits for Hair) को एलोपेसिया एरीटा यानी गंजेपन के इलाज के लिए कारगर जड़ीबूटी मानी जाती है। इसे लोग तेल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। दरअसल,  ब्राह्मी का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है। यह बालों के रोमछिद्रों की सफाई करता है और इसे अंदर से खोलता है। इससे बालों को न्यूट्रिशन मिलता है और मजबूत व घने बाल पाने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी बालों के लिए ब्राह्मी के कई फायदे हैं, कैसे जानते हैं।

बालों के लिए ब्राह्मी तेल के फायदे:

  • ब्राह्मी तेल से बाल फिर से उगते हैं: ब्राह्मी बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। यह रोम छिद्रों और जड़ों को मजबूत बनाता है, बेहतर और मजबूत बालों को वापस बढ़ने में मदद करता है। यह मौजूदा बालों को झड़ने से भी रोकता है और इस तरह ये गंजेपन की समस्या में कारगर तरीके से काम करता है। 

  • घने बालों के लिए लगाएं ब्राह्मी तेल: बालों के लिए ब्राह्मी का तेल जड़ों को अच्छी तरह से पोषण देने में मदद करता है और जड़ों को मोटा करके बालों के विकास को तेज करता है। इसके अलावा ब्राह्मी स्कैल्प को ठंडा रखने में भी मदद करती है और बालों को घना करती है।

  • दोमुंहे बालों के लिए फायदेमंद: स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहे बालों के लिए ब्राह्मी का तेल काफी कारगर तरीके से काम करता है। साथ ही ये रूखे और बेजान बालो में नमी लाता है और इसके टैक्चर को सही करता है। इससे दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है।

  • डैंड्रफ की समस्या में कारगर: डैंड्रफ की समस्या में ब्राह्मी का तेल काफी फायदेमंद है। दरअसल, डैंड्रफ कई बार फंगल संक्रमण के कारण होते हैं और ऐसे में ये डैंड्रफ को कम करता है और स्कैल्प को साफ करता है। ये सीबम के स्तर को संतुलित करता है और डैंड्रफ को रोक सकते हैं। 

तो, अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं या फिर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो आप  ब्राह्मी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल