1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दो मुंहे बालों से हैं परेशान तो लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए आजमाएं ये बेहतरीन उपाय

दो मुंहे बालों से हैं परेशान तो लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए आजमाएं ये बेहतरीन उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 13, 2025 11:10 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 11:11 pm IST

दो मुंहे बालों की वजह से इनकी ग्रोथ रुक जाती है और बाल बेजान होने लगते हैं।बालों की ये हालत देखकर अगर आपको स्ट्रेस हो रहा है तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

दोमुंहे बालों का कारण- India TV Hindi
दोमुंहे बालों का कारण Image Source : FREEPIK

अगर आपकी स्कैल्प में नमी की कमी है या फिर आपका हेयर केयर रूटीन सही नहीं है तो आपको दो मुंहे बालों की समस्या हो सकती है। ये तभी होता है जब आपके बाल खराब होते हैं और नमी की कमी से इनकी बनावट बिगड़ने लगती है। दो मुंहे बालों की वजह से बालों को ग्रोथ भी रुक जाती है।अगर बाल लंबे भी होते हैं तो बेहद खराब और बेजान नजर आते हैं। तो, अगर आपके बालों में भी दो मुंहे बालों की समस्या है तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

दो मुंहे बालों  पाने के लिए करें ये काम

  • बालों में रोज तेल लगाएं: दो मुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि अपने बालों की ऑयलिंग करें। आपको ये काम रोज करना है और शैंपू से पहले तो बालों में जरूर तेल लगाएं। ऐसा करना बालों को हाइड्रेट करता है, इनमें नमी लाता है जिससे दोमुंहे बाल कम होते हैं। इसके अलावा आप पाएंगे कि रेगुलर ये काम करना आपके बालों में दोमुंहे बालों की समस्या नहीं बढ़ाता।

  • स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें: स्ट्रेटनर या फिर ड्रायर जैसी चीजों का इस्तेमाल कम करें ताकि आपके दोमुंहे न हो। जावेद हबीब बताते हैं कि इन स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करना आपके बालों से हाइड्रेशन को छीन लेता है और इसे बेजान व सूखा बना देता है। इससे आपके बाल तेजी से दोमुंहे होने लगते हैं और इनकी बनावट खराब होने लगती है। 

  • बालों की ट्रिमिंग करवाएं: 8 से 10 हफ्तों के बीच बालों की ट्रिमिंग करवाना आपके बालों को दोमुंहे होने से बचा सकता है। दरअसल, अगर आप अपने बालों की ट्रिमिंग करवाते रहते हैं तो ये समस्या समय के साथ कम होने लगती है और नए बालों की ग्रोथ दोमुंहे बालों वाली नहीं होती है। तो, अगर आपके बाल भी दोमुंहे हो रहे हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं और आपकी बालों की बनावट को बेहतर बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल