1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इसे कहते हैं सुंदरता बढ़ाने वाला विटामिन, कई सेलेब्स की डाइट का है अहम हिस्सा, आप भी कर सकते हैं शामिल

इसे कहते हैं सुंदरता बढ़ाने वाला विटामिन, कई सेलेब्स की डाइट का है अहम हिस्सा, आप भी कर सकते हैं शामिल

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 22, 2025 11:02 am IST,  Updated : Jan 24, 2025 08:46 pm IST

Vitamin For Beauty: लंबी उम्र तक खूबसूरत दिखना है तो डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें। खासतौर से कुछ ऐसे विटामिन जो एंटीएजिंग का काम करते हैं, जिन्हें खाकर कई सेलेब्स इस उम्र में भी इतने खूबसूरत दिखते हैं।

खूबसूरती का राज- India TV Hindi
खूबसूरती का राज Image Source : FREEPIK

हर महिला की चाहत होती है कि वो बढ़ती उम्र में भी खूबसूरत और हसीन दिखे। इसके लिए महिलाएं अपनी स्किन और फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड हसीनाओं ने जैसे उम्र को मात दे ही है। सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बिजनेस वुमन नीता अंबानी की खूबसूरती के आगे उनकी बहू और बेटी भी पीछे रह जाती हैं। 61 साल में भी नीता अंबानी का नूर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नीता अंबानी की खूबसूरत त्वचा और फिटनेस का बड़ा सीक्रेट उनकी डाइट है। जिसमें वो विटामिन और मिनरल से भरपूर चीजें शामिल करती हैं। 

खूबसूरती का राज है ये विटामिन

नीता अंबानी की डाइट को दुनिया के जाने माने न्यूट्रीशियन मिलकर डिसाइड करते हैं। जिसमें विटामिन ई से लेकर विटामिन सी और कई एंटीएजिंग विटामिन शामिल होते हैं। विटामिन ई स्किन को जवान बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन ई को एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है जो एजिंग को कम करता है। 

विटामिन E के फायदे

विटामिन ई सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बालों को भी स्वस्थ बनाता है। झांईं और झुर्र्यों को दूर कर विटामिन ई स्किन को शाइनी बनाने का काम करता है। विटामिन ई सूरज की हानिकारक यूवी रेज से भी स्किन का बचाव करता है। विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन सी भी स्किन को जवान रखने में मदद करता है। ये दोनों विटामिन खूबसूरती के विटामिन कहे जाते हैं। आप भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन E से भरपूर चीजें

विटामिन ई के लिए आप भरपूर बादाम और दूसरे मेवा खाएं। एवोकाडो में विटामिन ई होता है। कीवी, पालक, पीनट बटर, ब्रोकली, आम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन का तेल, हेजलनट और टमाटर जैसी चीजों में विटामिन ई पाया जाता है। आप इन चीजों को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लांट बेस्ट फूड में भी विटामिन ई पाया जाता है। विटामिन ई के लिए आप सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं। 

रोज कितना विटामिन E लेना चाहिए?

हेल्दी रहने के लिए एक महिला को रोजाना कम से कम 3mg विटामिन लेना चाहिए। वहीं पुरुषों को रोजाना कम से कम 4mg विटामिन की जरूरत होती है। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार आएगा। खासतौर से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल