1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैल्शियम-फाइबर से भरपूर ये सुपरफूड मोटापा करता है दूर, हड्डियों को बनाता है मजबूत, ऐसे करें डाइट में शामिल

कैल्शियम-फाइबर से भरपूर ये सुपरफूड मोटापा करता है दूर, हड्डियों को बनाता है मजबूत, ऐसे करें डाइट में शामिल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 21, 2025 03:21 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 03:21 pm IST

मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जो कई सेहत से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है।इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई खाना पसंद करता है।

मखाना सुपरफूड - India TV Hindi
मखाना सुपरफूड Image Source : SOCIAL

छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जो कई सेहत से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है।इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई खाना पसंद करता है। बढ़ते वजन से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में इस ड्राई फर का कोई मुकाबला नहीं है।

बता दें एक कप मखाने में 5 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 33 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड, 1.2 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम 52 मिलीग्राम, पोटेशियम 430 मिलीग्राम, फास्फोरस 198 मिलीग्राम, ओमेगा-3 फैटी एसिड 32 मिलीग्राम और 340 मिलीग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने के कम कैल्शियम के साथ साथ भरपूर फाइबर मिलेगा। चलिए जानते हैं इसे खाने से क्या फायदे होंगे और इसे डाइट में कैसे शामिल करें

इन परेशानियों में भी है कारगर:

  • कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, इसके लगातार सेवन से शुगर कंट्रोल होता है।

  • मखाना कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर है इसलिए इस हड्डियों की मजबूती के लिए भी अच्छा डाइट माना जाता है।

  • अगर, आप वजन कम करना चाहते हैं तो मखाना का सेवन कर सकते हैं।यह फाइबर से भरपूर होता है जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है।

  • एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर मखाना स्किन के कोलेजन को बूस्ट करता है।

  • मखाना किडनी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें कैलोरी नाम मात्र की होती है और कैल्शियम भरपूर होता है। 

  • मखाना में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। 

मखाने का सेवन कैसे करना चाहिए?

मखाना बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ ड्राई फ्रूट है। इसे देसी घी में भूनकर नमक और काली मिर्च मिलाकर नमकीन की तरह खा सकते हैं और अगर आपको दूध पसंद है तो आप इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन चिला और सलाद के रूप में भी कर सकते यहीं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल