1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टूटते-झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान, तो इन बीजों का इस्तेमाल कर बना लें नेचुरल हेयर मास्क

टूटते-झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान, तो इन बीजों का इस्तेमाल कर बना लें नेचुरल हेयर मास्क

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 05, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 01:56 pm IST

अगर आपने समय रहते झड़ते बालों की समस्या का इलाज नहीं किया, तो आप गंजेपन की चपेट में भी आ सकते हैं। इस हेयर मास्क की मदद से आपको हेयर फॉल प्रॉब्लम से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

हेयर फॉल का रामबाण इलाज- India TV Hindi
हेयर फॉल का रामबाण इलाज Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस जैसे तमाम फैक्टर्स झड़ते बालों का कारण बन सकते हैं। अगर आपके बाल भी काफी ज्यादा टूटने लगे हैं, तो आपको मेथी को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। मेथी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए मेथी हेयर पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं मेथी हेयर मास्क?

घर पर केमिकल फ्री हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक चौथाई कप मेथी के बीज और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले मेथी के बीजों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। अब अगली सुबह भीगी हुई मेथी को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिए। इसके बाद कटोरी में शहद निकालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आइए मेथी और शहद के मिक्सचर से बने इस नेचुरल हेयर मास्क को इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों पर अप्लाई कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए। अब आप ठंडे पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल एक हफ्ते में एक से दो बार कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ मेथी से बना हेयर पैक आपके बालों के रूखेपन को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इस हेयर पैक को रेगुलरली इस्तेमाल करने से आपके बाल शाइनी भी बन सकते हैं। इतना ही नहीं मेथी दाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल