1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर में बनाएं भृंगराज और गुड़हल का तेल, जानें DIY Recipe और लगाने के फायदे

घर में बनाएं भृंगराज और गुड़हल का तेल, जानें DIY Recipe और लगाने के फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 29, 2023 08:04 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 08:04 am IST

Bhringraj and Hibiscus hair oil: भृंगराज और गुड़हल का तेल बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।

Bhringraj_Hibiscus - India TV Hindi
Bhringraj_Hibiscus Image Source : SOCIAL

Bhringraj and Hibiscus hair oil:  भृंगराज और गुड़हल, दोनों ही आपके बालों के लिए कई प्रकार से मददगार हैं। दरअसल, भृंगराज बालों को जड़ों से बढ़ाने में मददगार है तो गुड़हल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों के विकास को बेहतर बनाता है। लेकिन, ज्यादातर लोग इसे बाजार से महंगी कीमतों पर खरीदते हैं और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे मे आप अगर इसे घर में बना लें तो लंबे समय तक इन्हें प्रयोग में ला पाएंगे और ये आपके लिए सहज भी होगा। तो, आइए जानते हैं भृंगराज और गुड़हल का तेल कैसे बनाएं। फिर जानेंगे इन्हें लगाने के फायदे।

भृंगराज और गुड़हल का तेल कैसे बनाएं-Hibiscus And Bhringraj Oil DIY Recipe

भृंगराज और गुड़हल का तेल बनाने के लिए आपको करना ये है कि नारियल तेल लें और इसे एक पैन में डालें। अब इसमें एक चम्मच कलौंजी, कटे हुए आंवला, 2 प्याज, भृंगराज की जड़ या पत्ते और गुड़हल के 5 से 6 फूलों और पत्तों को डालकर पकाएं। अब इसमें एक उबाल लें और फिर गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा होने दें और फिर इसे बालों में आराम से लगाएं। मसाज करें और बचे हुए तेल को स्टोर कर लें।

Bhringraj_Hibiscus_DIY_Oil
Image Source : SOCIALBhringraj_Hibiscus_DIY_Oil

रबड़ की तरह खींच-खींच कर न खाएं मैदे से बनी ये चीजें, बनाते समय अपनाएं ये 3 टिप्स

भृंगराज और गुड़हल के तेल के फायदे-Hibiscus bhringraj oil benefits

1. बालों को दोबारा उगाने में मदद करता है

भृंगराज और गुड़हल, दोनों बालों को दोबारा उगने में मदद करते हैं। इसका उपयोग बालों को तेजी से बढ़ाने में मददगार है। इसकी मालिश से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे नई बाल कोशिकाएं पैदा होती हैं। इससे बाल दोबारा बढ़ते हैं और इनका टैक्सचर बेहतर होता है। 

Bakrid 2023: यहां मिलेंगे आपको दिल्ली के सबसे लज़ीज़ नॉन वेज फूड्स, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

2. ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है

समय से पहले सफेद बाल, सिरों पर पोषण की कमी का भी संकेत देते हैं। ये तेल ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और बालों के रोम में मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते और इनका टैक्सचर भी सही रहता है। इसके अलावा इस तेल का इस्तेमाल बालों में डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं को भी कम करने के लिए आप कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल