1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. क्या बालों पर टमाटर का रस लगा सकते हैं, जानिए इससे क्या फायदा होगा?

क्या बालों पर टमाटर का रस लगा सकते हैं, जानिए इससे क्या फायदा होगा?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 04, 2026 07:33 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 07:33 am IST

Benefits Of Tomato Juice For Hair: टमाटर का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। लेकिन क्या टमाटर का रस बालों में लगा सकते हैं। इसे लगाने से क्या फायदे मिलते हैं। आइये जाते हैं बालों के लिए टमाटर कितनी फायदेमंद है?

बालों पर टमाटर का रस लगाने के फायदे- India TV Hindi
बालों पर टमाटर का रस लगाने के फायदे Image Source : INDIA TV

गर्मी का असर सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। गर्मी में धूल, धूप और पसीने से बालों का बुरा हाल हो जाता है। इसलिए बालों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। समय-समय पर बालों को अच्छी तरह से क्लीन करते रहें और बालों की कंडीशनिंग के लिए भी कुछ उपाय करते रहें। पसीने के कारण बाल एकदम चिपचिपे और झाड़ू जैसे हो जाते हैं। ऐसे में आप बालों पर टमाटर का रस लगा सकते हैं। इससे बालों में चमक बढ़ेगी और बाल कहीं ज्यादा हेल्दी होंगे। आइये जानते हैं बालों पर टमाटर का रस लगाने से क्या फायदा मिलता है।

बालों पर टमाटर का रस लगाने के फायदे

टमाटर का उपयोग सिर्फ खाने नहीं बल्कि त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी किया जाता है। टमाटर बालों के लिए काफी अच्छा है। इसमें जरूरी विटामिन और नेचुरल एसिड होते हैं जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम, फोलिक एसिड और विटामिन के भी पाया जाता है। लाल रंग के टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।

बालों पर टमाटर का रस कैसे लगाएं?

पहला तरीका- इसके लिए आपको 1 बड़ा पका टमाटर लेना है और उसे कद्दूकस की मदद से ग्रेट कर लें। आप इसे पीस भी सकते हैं या अच्छी तरह मैश कर सकते हैं। अब टमाटर का रस निकाल लें और इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। आपको 10 मिनट टमाटर के रस से चंपी जैसी करनी है। अब 15-20 मिनट के लिए इसे लगाकर रखें और फिर पानी से या किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

दूसरा तरीका- टमाटर का रस लगाने का एक और तरीका है कि आप टमाटर का रस निकाल लें और इसमें 2 चम्मच दही मिला लें। अब इन दोनों चीजों को मिलाकर बालों पर अच्छी तरह लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से धोकर किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं उनके लिए ये उपाय अच्छा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल