1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 2 रुपये के शैम्पू से घर पर ऐसे करें पेडिक्योर, 15 मिनट में काले-भद्दे पैरों को मिलेगा गजब का निखार

2 रुपये के शैम्पू से घर पर ऐसे करें पेडिक्योर, 15 मिनट में काले-भद्दे पैरों को मिलेगा गजब का निखार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 31, 2024 10:35 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 10:35 pm IST

अगर आपके पैरों की दशा भी खराब हो गई तो पार्लर जाकर पेडिक्योर हज़ारों रुपए खर्च करने की ज़रूरत नहीं है बस आप 2 रुपए के शैम्पू से अपने पैरों की दशा बदल सकते हैं।

Pedicure at home- India TV Hindi
Pedicure at home Image Source : SOCIAL

कई लोग अपने स्किन की देखभाल तो खूब करते हैं लेकिन पैरों की केयर को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। मगर हमारे चेहरे के साथ साथ हमारे पैर की देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है। पैरों की केयर के लिए पेडिक्योर किया जाता है लेकिन यह एक महंगा प्रोसेस है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता। ऐसी अवस्था में अक्सर महिलाएं अपने पैरों की केयर के  प्रति ध्यान नहीं देती हैं जिस वजह से उनके पैर और भी भद्दे और काले दिखने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं आप अपने पैरों की केयर के लिए आप घर पर ही कर सकती हैं। वैसे भी पार्लर जाकर केमिकल से भरपूर चीजों का इस्तेमाल करने से हमारी स्किन को नुकसान ही होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे सिर्फ 2 रुपए में पेडिक्योर कैसे कर सकते हैं? चलिए जानते हैं कि आप घर पर ही कैसे प्राकृतिक रूप और बिना पैसे गवाए  पेडीक्योर कैसे करें?

पेडीक्योर के लिए सामग्री

आधा टब गुनगुना पानी, 2 चम्मच समुद्री नमक, 1 नींबू, 1 पैकेट शैम्पू, आधा चम्मच हल्दी, नेलकटर

कैसे करें पेडीक्योर?

घर पर पेडीक्योर करने के लिए सबसे पहले आप अपने पैरों को साफ़ पानी से धोएं। अब आप टब में आधा टब गुनगुना पानी लें और उसमें  2 चम्मच समुद्री नमक, 1 पैकेट कोई भी शैम्पू और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। अब इस पानी में आप आधा नींबू का जूस मिलाएं। अब इस अपनी में आप अपना पैर डालें और 10 मिनट तक उसी तब में अपना पैर रखें। 10 मिनट के बाद आप टब में से अपना पैर निकालें और आधे नींबू को अपने पैरों पर रगड़ें। लगातार नीम्बू के छिलके से अपने पैरों को साफ़ करते रहें। जो दूसरा नींबू का आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दोगुनी रफ्तार से झड़ रहे हैं बाल? इस फूल से गंजे सिर पर भी आ जाते हैं बाल; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

अब इसके बाद आप एक बार फिर अपने पैरों को आधा टब गुनगुना पानी में डालें और ब्रश (कोई भी पुराना ब्रश )के ज़रिये एड़ियों के डेड स्किन को निकालें। जब डेड स्किन पूरी तरह से निकल जाये तो अपने पैरों को एक बार फिर से गुनगुने पानी से धोएं और फिर अपने नेल्स को नेल कटर से कट करें और अपना पसंदीदा नेल पेंट लगाएं। अपने खूबसूरत पैरों की तरह देखें आपका पेडिक्योर हो गया। 

गाजर से चेहरे का कालापन और सनबर्न का होगा दी एंड, जानें स्किन केयर में कैसे करें इसे इस्तेमाल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल