1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की रंगत सुधार सकता है चुकंदर, बस ऐसे करें इस्तेमाल

बालों की रंगत सुधार सकता है चुकंदर, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Published : Feb 23, 2024 09:04 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 09:04 pm IST

चुकंदर के फायदे: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या को लेकर बहुत से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग बालों को रंगने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जबकि चुकंदर भी आपके काम आ सकता है।

beet juice for gray hair- India TV Hindi
beet juice for gray hair Image Source : SOCIAL

चुकंदर के फायदे: बालों के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है।  ये एक ऐसी सब्जी है जो कि न सिर्फ बालों की रंगत बढ़ाती है बल्कि, ये स्कैल्प को पोषण देने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार है। चुकंदर में विटामिन सी, ई और कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इतना ही नहीं आप चुकंदर को एक नेचुरल हेयर डाई के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, जानते हैं दो कारगर तरीके।

1. नारियल के तेल के साथ लगाएं चुकंदर का रस

चुकंदर के साथ आप नारियल तेल को मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं जो कि इसकी बालों की रंगत सुधारने में मददगार है। साथ ही ये आपके बालों को हाइड्रेट भी कर सकते हैं। तो, 

-चुकंदर को पीसकर इसका रस निकाल लें। 
-अब इस जूस में 3 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
-इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। 
-अगर आप गहरा रंग चाहते हैं तो इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें। 
-अपने बालों को पानी से धोएं और आप पाएंगे कि आपके बालों की रंगत बेहतर हो गई है।

beet juice
Image Source : SOCIALbeet juice

नाम सुनते ही टपकने लगेगा मुंह से पानी! खाकर भूल जाएंगे आप छोले-कुलचे का स्वाद

2. गाजर और चीनी के साथ चुकंदर का रस

चीनी चुकंदर के रंग को गहरा और लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है। तो
-चुकंदर के रस और गाजर के रस को 2 बड़े चम्मच चीनी के साथ मिलाएं।
-चिकना पेस्ट बनाने के लिए मिश्रण को गर्म करें।
-आसानी से लगाने के लिए इस मिश्रण को थोड़ा पतला करें। 
-फिर इसे बालों में लगाएं। इसे 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर अपने बाल धो लें।

क्यों रखी जाती है कपड़ों में नेफ्थलीन की गोलियां? सर्दियों के कपड़े पैक करने से पहले जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

तो, आप अपने बालों की रंगत सुधारने के लिए चुंकदर का इन दो तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और फिर बालों को सुंदर बनाने के साथ इसकी ग्रोथ भी बढ़ाता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल