1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Dry Skin: सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन कर रही है आपकी खूबसूरती को खराब? मिनटों में पाएं रूखी-सूखी त्वचा से छुटकारा

Dry Skin: सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन कर रही है आपकी खूबसूरती को खराब? मिनटों में पाएं रूखी-सूखी त्वचा से छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 11, 2022 02:45 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 02:47 pm IST

Dry Skin Remedies: सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा ड्राई होने लगती है. जिससे स्किन पर सफ़ेद पैचेस आने लगते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं।

सर्दियों में ड्राई स्किन से कैसे पाएं छुटकारा - India TV Hindi
सर्दियों में ड्राई स्किन से कैसे पाएं छुटकारा Image Source : FREEPIK

सर्दियों के गुलाबी मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम को तो वैसे खासा पसंद किया जाता है। लेकिन इसी सीज़न में हमारी स्किन ड्राई होने लगती है।स्किन ड्राई होने की वजह से वो फटने लगती है और फिर चेहरे पर रेडनेस दिखने लगता है।ऐसे में इस मौसम में हमें अपने चेहरे की एक्स्ट्रा देखभाल करनी पड़ती है।अगर आप अगर आप नहीं चाहते इस मौसम में आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो तो इन कुछ असरदार नुस्खों को जरूर फॉलो करें।आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिससे आप इस मौसम में स्किन के रूखेपन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल में दूध मिलाकर लगाएं

अगर आपकी त्वचा बहुत ज़्यादा रूखी हो गई है तो उसकी नमी और मॉइस्चर वापस पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।आधे कप हंडे दूध में आप थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करें और रुई के फाहे से इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाएं।

Katori Chaat: बारिश में कुछ चटपटा खाने का है मन तो घर में बनाएं ये स्ट्रीट स्टाइल चाट

दूध की मलाई में हल्दी लगाकर मिलाएं

इस मौसम में दूध की मलाई आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने में बहुत मदद करेगी।चुटकी भर हल्दी और दूध की मलाई लेकर उन्हें अच्छी तरह मिला लें।अब इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन के साथ हाथ और पैर पर भी लगा सकते हैं।

बादाम का तेल और शहद

बादाम का तेल और शहद स्किन की ड्राईनेस को दूर करने में बेहद प्रभावकारी है।बादाम का तेल और शहद बराबर मात्रा में लें।इन्हें मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाएं।कुछ समय बाद अपना स्किन साफ़ करें।आपकी स्किन बहुत ही सॉफ्ट हो जाएगी।

Skin Care Tips: पिंपल, टैनिंग और स्किन की झुर्रियों से हैं परेशान? दही का ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल

नारियल तेल है बेस्ट

चेहरे की ड्राइनेस को कम करने में नारियल तेल का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।रोज़ाना रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर नारियल तेल को हल्के हाथों से मालिश करें।तेल को चेहरे पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।नियमित रूप से नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से स्किन की ड्राईनेस कम होती है।

skin whitening: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये होममेड फेस पैक, ऐसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल