1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर बैठे मिनटों में पाएं पार्लर जैसा ग्लो, असरदार साबित होगा दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा

घर बैठे मिनटों में पाएं पार्लर जैसा ग्लो, असरदार साबित होगा दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 10, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 12:38 pm IST

अगर आप भी महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आपको दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल की जाने वाली इस चीज को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

How to use multani mitti?- India TV Hindi
How to use multani mitti? Image Source : FREEPIK

दीवाली से पहले अक्सर लोग अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर केमिकल बेस्ड ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट लॉन्ग टर्म में आपकी त्वचा की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप अपने स्किन पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो आपको दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। पुराने जमाने से त्वचा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है।

स्किन केयर रूटीन में करें शामिल

सबसे पहले आपको मुल्तानी मिट्टी को पाउडर फॉर्म में कंवर्ट कर लेना है। अगर आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी को मिक्सर में बारीक-बारीक पीसकर किसी भी कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। अब आपको एक कटोरी में 4 स्पून मुल्तानी मिट्टी निकालनी है। इसके बाद पाउडर्ड मुल्तानी मिट्टी में 2-4 स्पून गुलाब जल को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए जिससे ये एक स्मूद पेस्ट बन जाए।

कैसे अप्लाई करें मुल्तानी मिट्टी?

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक मुल्तानी मिट्टी के इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रखें। जब मुल्तानी मिट्टी सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

मुल्तानी मिट्टी की मदद से आपके डेड स्किन सेल्स को रिमूव किया जा सकता है। यही वजह है कि मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद आपके चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो दिखाई देने लगेगा। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज्ड रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो हर दूसरे दिन मुल्तानी मिट्टी को अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, पूरे चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल