1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पलकों को बनाना चाहते हैं लंबा और घना, तो स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए ये नेचुरल चीजें

पलकों को बनाना चाहते हैं लंबा और घना, तो स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए ये नेचुरल चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 09, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 01:36 pm IST

अब अपनी पलकों को लंबा और घना दिखाने के लिए आपको मस्कारा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए पलकों को नेचुरली लंबा और घना बनाने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

पलकों को लंबा-घना कैसे बनाएं?- India TV Hindi
पलकों को लंबा-घना कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

लंबी और घनी पलकें आपकी आंखों की और आपके चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। इसके लिए जहां कुछ लोग अपनी पलकों पर मस्कारा अप्लाई करते हैं तो वहीं कुछ लोग नकली आई लैश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप नेचुरली भी अपनी पलकों को लंबा और घना बना सकते हैं? औषधीय गुणों से भरपूर कुछ चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें और महज कुछ ही महीनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

  • एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल आपकी स्किन के साथ-साथ आपकी पलकों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल किया जाने वाला एलोवेरा जेल आपकी आई लैश को लंबा और घना बना सकता है।

  • कोकोनट ऑइल- कोकोनट ऑइल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी पलकों को लंबा और घना बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप हल्के हाथों से अपनी पलकों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।

  • ग्रीन टी- अगर आप चाहें तो अपनी आई लैश को लंबा और घना बनाने के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ठंडी ग्रीन टी को कॉटन की मदद से सिर्फ अपनी पलकों वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ ही हफ्ते में पॉजिटिव असर देखें।

  • गौर करने वाली बात- अपनी पलकों को नेचुरली लंबा और घना बनाने के लिए आपको रात में सोने से पहले अपना आई मेकअप रिमूव करना नहीं भूलना चाहिए। इसके अलावा आपको प्रोटीन रिच डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। दरअसल, प्रोटीन आपके बालों की और पलकों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में असरदार साबित हो सकता है।

किसी भी नेचुरल चीज को अप्लाई करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। आपको पलकों पर इनमें से किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले ध्यान देना चाहिए कि कहीं ये चीजें आपकी आंखों में न चली जाएं वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल