1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 1 महीने में 3 इंच लंबे हो जाएंगे बाल, लगाएं अदरक, प्याज और मोरिंगा से बना ये हेयर मास्क, जानिए बनाने का तरीका

1 महीने में 3 इंच लंबे हो जाएंगे बाल, लगाएं अदरक, प्याज और मोरिंगा से बना ये हेयर मास्क, जानिए बनाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 04, 2026 10:29 am IST,  Updated : May 04, 2026 10:29 am IST

Hair Mask For Long Hair: बालों को लंबा बनाने के लिए अदरक, प्याज और मोरिंगा से हेयर मास्क बनाएं। इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाने से महीनेभर में 3 इंच लंबे बाल पाएंगे। ये है बालों को लंबा बनाने वाला हेयर मास्क बनाने का तरीका।

घर में बनाएं बालों को लंबा बनाने के लिए हेयर मास्क- India TV Hindi
घर में बनाएं बालों को लंबा बनाने के लिए हेयर मास्क Image Source : FREEPIK

बालों को लंबा बनाने के लिए घर में बना हेयर मास्क इस्तेमाल करें। आज हम आपको अदरक, प्याज, मोरिंगा पाउडर और शहद से बना हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं। हफ्ते में 1 दिन इस हेयर मास्क को लगाने से बाल तेजी से लंबे होंगे। इससे बालों में चमक आएगी और बालों की टूटना भी कम हो जाएगा। इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें दावा किया है कि इस हेयर मास्क को लगाने से महीने भर में आपके बाल 3 इंच लंबे हो जाएंगे। आपको इस मास्क को हफ्ते में एक दिन ही लगाना है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बालों का झड़ना कम हो जाएगा। आइये जानते हैं घर में हेयर मास्क बनाने का तरीका क्या है?

प्याज, अदरक और मोरिंगा का हेयर मास्क

सबसे पहले 2 इंच अदरक का टुकड़ा और 1 छोटा प्याज लें। प्याज और अदरक को बिना छीले ही कद्दूकस कर लें। इसे किसी सूती मलमल के कपड़े में डालकर सारा रस निकाल लें। इसमें आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं। थोड़ा ऑर्गेनिक शहद और 4-5 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। लगातार 1 महीने तक इस मास्क का इस्तेमाल बालों पर करें। 

प्याज, अदरक और मोरिंगा के फायदे

बालों पर प्याज, अदरक और मोरिंगा का हेयर मास्क लगाने से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगेगी। प्याज और अदरक का रस बालों को झड़ना कम कर देगा। वहीं मोरिंगा और शहद बालों को स्वस्थ, मजबूत और मुलायम बनाने में मदद करता है। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल बच्चों के बालों पर भी कर सकते हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि बाल इतनी तेजी से बढ़ सकते हैं। खास बात ये है कि इससे नए बाल भी उगने लगेंगे। अगर कहीं गंजापन आने लगा है तो वहां ये मास्क नए बाल लाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल