1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चावल और कॉफी से बना होम मेड फेस पैक, पहले इस्तेमाल से ही देगा चेहरे पर निखार

चावल और कॉफी से बना होम मेड फेस पैक, पहले इस्तेमाल से ही देगा चेहरे पर निखार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2022 06:29 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 06:29 pm IST

निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए घर में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जिसका इस्तेमाल करके हम अपनी स्किन में ग्लो ला सकते हैं।

फेस पैक- India TV Hindi
फेस पैक Image Source : PEXELS

Highlights

  • कॉफी हमारी स्किन को रिजुविनेट करने में कारगर है
  • दही हमारे स्किन को हाइड्रेट करने में सहायक है

ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है। मगर प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग अपनी स्किन की केयर करने के लिए कई तरह के प्रॉडक्ट्स अपनाते हैं मगर इनका रिजल्ट वैसा नहीं मिल पाता जैसे उन्हें चाहिए। ये प्रॉडक्ट्स काफी महंगे भी होते हैं और तमाम केमिकल से बने होते हैं, जिनका हमारे स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

मगर निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए घर में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जिसका इस्तेमाल करके हम अपनी स्किन में ग्लो ला सकते हैं। सबसे बेहतर बात यह है घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करने से इसके साइड इफेक्ट्स न के बराबर होते हैं। 

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर

चावल का आटा और कॉफी से बना फेसपैक

सामग्री

  • 1 टीस्पून कॉफी पाउडर
  • 1 टीस्पून दही
  • 1 टीस्पून चावल का आटा 

लगाने का क्या है तरीका?

एक बाउल में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद ब्रश की मदद से साफ चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर यूं लगाएं हल्दी और एलोवेरा, पाएं कील-मुहांसों से छुटकारा

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल