1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों को रंगने के लिए बंद करें केमिकल्स का इस्तेमाल, लगाएं ये 3 नेचुरल डाई

सफेद बालों को रंगने के लिए बंद करें केमिकल्स का इस्तेमाल, लगाएं ये 3 नेचुरल डाई

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 10, 2023 03:29 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 03:29 pm IST

Natural dye for grey hair: सफेद बालों की समस्या से परेशान लोग अक्सर अपने बालों में डाई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप नेचुरल रूप से इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

grey_hair- India TV Hindi
grey_hair Image Source : SOCIAL

Natural dye for grey hair:  सफेद बालों की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, आज के समय में प्रदूषण और लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियों के कारण कम उम्र में ही लोगों के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं। ऐसे में लोग तमाम केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे बालों को और नुकसान होता है। ऐसे में आपको अपने बालों के लिए नेचुरल डाई का इस्तेमाल करना चाहिए। आप कई प्रकार की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और उनसे ही डाई  बना सकते हैं। तो, आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही नेचुरल डाई के बारे में जो कि बालों को रंगने में मदद कर सकते हैं। 

बालों को प्राकृतिक रूप से डाई कैसे करें-Natural dye for grey hair in hindi

1. कॉफी और चाय पत्ती का पानी

बालों को नेचुरली डाई करने के लिए आप चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आपको कॉफी से अपने बालों के लिए डाई बनाना है। तो दो चम्मच कॉफी पाउडर लें, इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं और ऊपर से चाय पत्ती का पानी मिलाकर अपने बालों में लगाएं। ये आपको हल्का ब्राउनी कलर देगा जिससे आपके बालों में कलर आने के साथ चमक भी बढ़ जाएगी।  

Sawan 2023: व्रत के दौरान डाइट में शामिल करें ये फल, सावन भर बनाते रहें इसकी ये 5 रेसिपी

2.  मेहंदी आंवला पाउडर 

मेहंदी आंवला पाउडर बनाने के लिए पहले आपको लोहे की कड़ाही लेनी है और इसमें आंवला और मेहंदी पाउडर मिलाना है। ऊपर से थोड़ा और दही का पानी मिलाएं और इसे ऐसे ही कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इसे अपने बालों में लगाएं और 1 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। आप इस डाई का उपयोग हर कुछ दिनों पर आराम से कर सकते हैं। 

natural_dye
Image Source : SOCIALnatural_dye

Sawan Special: सावन के व्रत में जरूर खाएं लौकी कुट्टू के टेस्टी पकौड़े, नोट कर लें आसान रेसिपी

3. जामुन डाई

जामुन डाई बनाने के लिए जामुन को पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं और इसे अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को ठंडा पानी से धो लें। ऐसा करना आपके बालों की नेचुरल रंगत को सही करने में मदद करता है और आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचता। तो, इन तमाम कारणों से आपको अपने बालों के लिए इन 3 डाई का इस्तेमाल करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल