1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस तेल की कुछ बूंदें ही बालों का झड़ना कर देंगी बंद, तेजी से लंबी और घनी हो जाएंगी जुल्फें

इस तेल की कुछ बूंदें ही बालों का झड़ना कर देंगी बंद, तेजी से लंबी और घनी हो जाएंगी जुल्फें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 24, 2024 11:14 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 11:26 am IST

Stop Hair Fall: बालों के झड़ने की समस्या से अगर परेशान हैं तो नियमित रूप से बालों में तेल जरूर लगाएं। हेयर फॉल रोकने के लिए साधारण तेल की बजाय रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करें। इस तेल की कुछ बूंदें ही बालों का झड़ना रोक देंगी।

Rosemary Oil For Hair- India TV Hindi
Rosemary Oil For Hair Image Source : FREEPIK

बालों के झड़ने और पतले होने से परेशान हैं तो इसके लिए रोज चंपी जरूर करें। तेल लगाने से बालों की लंबाई बढ़ती है। इसके लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बता रहे हैं। जो बालों का झड़ना तो कम करेगा ही साथ ही बालों को जल्दी लंबा और घना बनाने में भी असरदार होगा। जी हां हम जिस तेल की बात कर रहे हैं वो बालों को लंबा बनाने में जादुई असर करता है। रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) की कुछ बूंदें तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना काफी कम हो जाता है। जानिए रोजमेरी तेल के फायदे और लगाने का तरीका?

रोजमेरी ऑयल इस्तेमाल करने का तरीका (How To Use Rosemary Oil For Hair Growth) 

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल होता है जिसे आप किसी नॉर्मल तेल में मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आप नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं तो उसमें 5-6 बूंदें रोजमेरी ऑयल डालकर मिक्स कर लें। अब इस तेल को बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 1-2 घंटे तेल को लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें। 

रोजमेरी ऑयल के फायदे  (Rosemary Essential Oil Benefits) 

बालों पर रोजमेरी ऑयल लगाने से सिर में सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इस तेल को लगाने से फॉलिकल्स में खून की सप्लाई अच्छी होती है। जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। रोजमेरी ऑयल लगाने से स्कैल्प की समस्याएं दूर होती हैं। इस तेल को लगाने से डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा मिलता है। रोजमेरी तेल को बालों पर लगाने से हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है। रोजमेरी ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को डैमेज से बचाते हैं। रोजमेरी ऑयल लगाने से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है।

रोजमेरी के पत्तों का बालों पर इस्तेमाल

आप चाहें तो बालों पर भी रोजमेरी के हरे पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजमेरी के थोड़े पत्तों को 1 कप पानी में उबाल लें। पानी को ठंडा होने दें और छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस पानी को बालों पर हेयर स्प्रे की तरह लगाएं। आप चाहें तो इस पानी से बालों को धो भी सकते हैं। आपको बालों को फायदा मिलेगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल