1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेहंदी में मिला दें 10 रुपए में मिलने वाली ये एक चीज, लाल नहीं नेचुरली काले और शाइनी दिखेंगे बाल

मेहंदी में मिला दें 10 रुपए में मिलने वाली ये एक चीज, लाल नहीं नेचुरली काले और शाइनी दिखेंगे बाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 30, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 05:45 pm IST

What To Mix In Henna For Dark Color: सफेद बालों पर मेहंदी लगाने से रंग लाल हो जाता है। इससे बचने के लिए मेहंदी में एक चीज मिला लें। इससे आपको एकदम नेचुरल ब्लैक कलर और बालों में शाइन मिलेगी। जानिए मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगानी चाहिए?

मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं- India TV Hindi
मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं Image Source : FREEPIK

आजकल लोग सफेद बालों की समस्या से काफी परेशान है। वैसे सच कहें तो समय से पहले बाल सफेद हो जाना बड़ा टेंशन देता है। इस सफेदी को छुपाने के लिए न जाने लोग क्या क्या नुस्खे अपनाते हैं। बालों को काला बनाने के लिए केमिकल वाले कलर तो मार्केट में खूब मिलते हैं, लेकिन इनके नुकसान इतने है कि आपके पूरे बाल ही धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं। इसलिए बहुत सारे लोग बालों में मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। बालों में सिंपल मेहंदी लगाने से लाल रंग आता है जो दिखने में खराब लगता है। आज हम आपको एक सिंपल टिप्स बता रहे हैं जिससे बालों को मेहंदी से नेचुरली काला बनाया जा सकता है। इससे बालों में एकदम शाइन आ जाएगी। 

मेहंदी में मिला दें 10 रुपए का ये पाउच

बालों को काला बनाने के लिए वैसे तो कई तरीके हैं। मेहंदी में आंवला, शिकाकाई और चाय की पत्ती जैसी चीजें मिलाकर लोग बालों पर लगाते हैं, लेकिन शानदार कलर पाना है तो मेहंदी में 10 रुपए वाला कॉफी का पाउच मिलाकर बालों पर लगाएं। आपको यकीन नहीं होगा कि मेहंदी से इतना प्यारा कलर मिल सकता है। कॉफी डालकर मेहंदी लगाने से बालों पर एकदम गहरा रंग चढ़ता है।

मेहंदी में कॉफी मिलाएं, बालों पर पाएं नेचुरल कलर

आपको इसके लिए ताजा मेहंदी लेनी चाहिए। एकदम हरी मेहंदी ताजा होती है। जबकि पीली मेहंदी पुरानी होती है इसका रंग ज्यादा गहरा नहीं आता। आप कोई भी हर्बल मेहंदी ले सकते हैं। मेहंदी को लोहे की कड़ाही में पानी डालकर भिगो दें। मेहंदी के रंग को पक्का बनाने के लिए 2 चम्मच भीगा हुआ कत्था का पेस्ट मिला दें। मेहंदी में 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर मिला दें। इन सारी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे पूरी रात या फिर 2-3 घंटे सेट होने के लिए रख दें। अब लहाने से पहले मेंहदी को मिक्स कर लें और 1 चम्मच कॉफी पाउडर और मिला लें। 

बालों पर मेहंदी का गहरा कलर कैसे लाएं?

ध्यान रखें मेहंदी को ज्यादा पतला न करें इससे ये लगाने के बाद टपकने लगती है। मेहंदी को लगाते वक्त इसमें 5 बूंद लौंग का तेल मिला दें और फेंट कर बालों पर अप्लाई करें। मेहंदी को कम से कम 3-4 घंटे लगाकर रखें और शॉवर कैप पहनकर रखें। समय पूरा होने के बाद बालों को पानी से बालों को धो लें। बालों को सूखने के बाद तेल लगा लें और फिर अगल दिन शैंपू करें। इससे बालों में नुचरल शाइन और रंग काला हो जाएगा।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल