1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चुकंदर से बनाएं ऐसा मैजिकल फेस पैक, चेहरे पर नेचुरली दिखने लगेगा गुलाबी-गुलाबी निखार

चुकंदर से बनाएं ऐसा मैजिकल फेस पैक, चेहरे पर नेचुरली दिखने लगेगा गुलाबी-गुलाबी निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 29, 2024 11:22 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 11:22 pm IST

क्या आपने कभी चुकंदर के फेस पैक को अपनी त्वचा पर इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

Beetroot face pack recipe- India TV Hindi
Beetroot face pack recipe Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। चुकंदर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप अपनी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। इतना ही नहीं चुकंदर आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आप चुकंदर को अपनी त्वचा के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

बना सकते हैं बीटरूट फेस पैक

चुकंदर फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरी में लगभग 2 स्पून चुकंदर के रस और एक स्पून शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अगर आप चाहें तो 2 स्पून चुकंदर के रस और एक स्पून दही को मिक्स करके भी फेस पैक बना सकते हैं। चुकंदर और शहद का मिक्सचर हो या फिर चुकंदर और दही का मिक्सचर हो, दोनों ही केमिकल फ्री फेस पैक्स आपकी त्वचा की सेहत को इम्प्रूव कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

फेस पैक्स को अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह से साफ कर लें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15-20 मिनट तक अपने चेहरे पर अप्लाई करके रखें। ठंडे पानी से फेस वॉश करके आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आप इस तरह के नेचुरल फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व

चुकंदर में विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस तरह के नेचुरल फेस पैक मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, आपको चुकंदर से बने फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल