1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई से घर बनाएं सीरम, हफ्तेभर में चमकने लगेगा चेहरा

एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई से घर बनाएं सीरम, हफ्तेभर में चमकने लगेगा चेहरा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 17, 2024 07:03 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 07:03 pm IST

Homemade Serum: सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में नेचुरल ग्लो पाने के लिए स्किन पर सीरम जरूर लगाएं। सीरम से त्वचा को मॉइश्चराइज होती है और स्किन हेल्दी रहती है। घर पर आप एलोवेरा जेल से सीरम बना सकते हैं। जानिए कैसे?

Serum - India TV Hindi
एलोवेरा सीरम Image Source : FREEPIK

सर्दियों में ठंड का असर चेहरे पर भी दिखाई देने लगता है। स्किन ड्राई हो जाती है और कई बार परत जैसे पपड़ी निकलने लगती है। ज्यादा गर्म चीजें खाने और पानी कम पीने से त्वचा की नमी गायब हो जाती है। वहीं खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण की वजह से त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं। कम उम्र में ही एजिंग के शिकार हो जाते हैं। इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए रोजाना सीरम का इस्तेमाल करें। सीरम लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। मार्केट में आपको एक से एक महंगे सीरम मिल जाएंगे। आप चाहें तो घर पर भी सीरम बना सकते हैं। घर पर तैयार किए सीरम एकदम नेचुरल होते हैं और इससे स्किन पर कोई साइडइफेक्ट नहीं होता है। आइये जानते हैं घर पर सीरम कैसे बनाते हैं?

घर पर सीरम बनाने के लिए सामग्री

सीरम बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। सिर्फ एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन-ई के कैप्सूल से सीरम बनाया जा सकता है। 

घर पर सीरम बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कांच का साफ बाउल लें और उसमें फ्रेश या मार्केट का 1 चम्मच एलोवेरा जेल निकाल लें। इसमें विटामिन-ई कैप्सूल और 2 चम्मच गुलाब जल मिक्स कर लें। सीरम में 1 टी स्पून ग्लीसरीन मिला लें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए लिक्विड तैयार कर लें। इसे किसी जार में स्टोर कर लें। इस सीरम को चेहरे पर रोजाना अप्लाई करें।

सीरम का इस्तेमाल कैसे करें

सीरम लगाने से पहले फेस को अच्छी तरह से क्लीन कर लें और साफ कपड़े से पोंछ लें। 

अब हाथ में थोड़ा सीरम लें और इससे पूरे चेहरे की अच्छी तरह से मसाज कर लें।

चेहरे पर सीरम लगाने के फायदे

सीरम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। इससे एक्सट्रा ऑयल कम होता है।
सीरम के इस्तेमाल से स्किन टाइट होती है और एजिंग को रोकने में मदद करता है।
सीरम में पाए जाने वाला विटामिन-सी त्वचा के ओपन पोर्स को बंद करता है और कम करता है।
सीरम में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

रात को फटे होठों पर लगा लें इन 2 फलों से बना मास्क, सुबह गुलाब से खिल जाएंगे लिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल