1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हाथ लगाते ही टूटने लगते हैं बाल, तो ऐसे करें अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

हाथ लगाते ही टूटने लगते हैं बाल, तो ऐसे करें अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 17, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 12:26 pm IST

Guava Leaves For Hair Fall Control: बालों का तेजी से झड़ना हर किसी को परेशान कर रहा है। हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा निकलकर आ जाता है। बालों का टूटना रोकने के लिए अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल करें। इससे हेयरफॉल कम होगा।

अमरूद के पत्ते का पानी बालों का झड़ना कर देगा कम- India TV Hindi
अमरूद के पत्ते का पानी बालों का झड़ना कर देगा कम Image Source : SOCIAL

खराब पानी, केमिकल प्रोडक्ट और लाइफस्टाइल गड़बड़ होने के कारण बालों का झड़ना काफी बढ़ गया है। जिसे देखो वो बालों की समस्या से परेशान है। बदलते मौसम में बालों का टूटना और भी तेज हो जाता है। गर्मी के मौसम में हेयर फॉल (hair fall) की समस्या काफी बढ़ जाती है। बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय करते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक असरदार उपाय बता रहे हैं जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। इसके लिए बालों पर अमरूद के पत्तों (guava leaves) का पानी लगाएं। अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्‍सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

अमरूद के पत्तों का पानी (Guava Water For Hair Fall)  

हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए अमरूद के पत्तों का पानी इस्तेमाल करें। करीब 10-12 अमरूद के पत्तों अच्छी तरह साफ करके 20 म‍िनट तक पानी में उबाल लें। अमरूद के पत्तों के पानी को ठंडा होने दें। एक बोतल में इस पानी को भर लें। शैंपू करने के बाद बालों को अमरूद के पत्तों के पानी से वॉश कर लें। आप इसे कंडीशनर की तरह थोड़ी देर लगाकर छोड़ सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार अमरूद के पत्तों के पानी से बाल धोने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

अमरूद के पत्तों से बनाएं तेल (Guava Leaves Oil For Fall) 

बालों को स्वस्थ, मजबूत और घना बनाने के लिए तेल जरूर लगाएं। अमरूद के पत्तों का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। अमरूद के पत्तों वाला तेल आप घर में आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए अमरूद के पत्तों को धोकर सुखा लें और फिर इसे नारियल के तेल में उबाल लें। पत्तों का रंग बदलने तक नारियल तेल को पकाएं। तेल को ठंडा होने पर किसी बोतल में भरकर रख लें। इस तेल को नहाने से पहले बालों पर लगाएं और 1-2 घंटे लगाकर रखें। हफ्ते में 2-3 बार अमरूद के पत्तों का तेल बालों पर इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल