1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर कच्चा आलू लगाने का सही तरीका क्या है, जानिए क्या वाकई इससे रंग गोरा होता है?

चेहरे पर कच्चा आलू लगाने का सही तरीका क्या है, जानिए क्या वाकई इससे रंग गोरा होता है?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 29, 2024 01:20 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 01:20 pm IST

त्वचा का रंग साफ करने और दाग-धब्बे दूर करने के लिए कच्चा आलू इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि आलू का रस लगाने से झाईं और टैनिंग भी कम होती है। जानिए चेहरे पर कैसे करें कच्चे आलू का इस्तेमाल?

त्वचा के लिए आलू- India TV Hindi
त्वचा के लिए आलू Image Source : FREEPIK

आजकल फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक आपको लोग कई तरह के नुस्खे और घरेलू उपाय अपनाते नजर आ जाएंगे। फेस और बालों के लिए दादी नानी के नुस्खे खूब फेमस हो रहे हैं। ऐसा ही एक असरदार नुस्खा है कच्चे आलू का रस। चेहरे पर कच्चा आलू लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसे टैनिंग दूर करने और झांई कम करने में असरदार माना जाता है। आलू को नेचुरल ब्लीच के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिसे लगाने से रंग साफ होता है। त्वचा में दिखने वाले पैच और धब्बे भी आलू का रस लगाने से दूर होते हैं। कच्चे आलू को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जानिए इसे कैसे इस्तेमाल करें?

चेहरे पर कैसे लगाएं कच्चे आलू का रस

  • आलू का रस- कच्चे आलू का रस सबसे ज्यादा फायदेमंद और असरदार माना जाता है। इससे पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है। आलू में पोटैशियम पाया जाता है जो स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करता है। झाईं, टैनिंग और डार्क पैच को कम करने के लिए आलू का रस लगाएं। इसके लिए आपको को कद्दूकस कर लें और जूस निकालकर चेहरे पर लगा लें। ऐसा हफ्ते में 3- 4 बार करने से फायदा होगा।

  • आलू के रस वाला फेस पैक- स्किन का जवान बनाए रखने के लिए आलू असरदार काम करता है। आलू में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो एजिंग को कम करते हैं। कच्चे आलू का रस टैनिंग दूर कर त्वचा को बेदाग बनाता है। आप इसे फेसपैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस, थोड़ा दूध और बेसन मिलाकर फेस पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

  • आलू का स्क्रब- आप फेस की क्लीनिंग के लिए आलू का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में भी कर सकते हैं। आलू चेहरे पर जमा डैड स्किन को हटाने के काम करता है। अगर आपको स्किन डल लग रही है तो आलू का स्क्रब कर लें। इसके लिए कद्दू कस किए हुए आलू में 1 स्पून दूध और 1 स्पून ओट्स मिला लें। इससे चेहरे की हल्के हाथों से स्क्रबिंग करें। 5 मिनट तक रगड़ने के बाद फेस वॉश कर लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल