1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को कहें बाय, लगाएं पिसे चावल का पैक

पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को कहें बाय, लगाएं पिसे चावल का पैक

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 16, 2026 07:42 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 07:42 pm IST

चेहरे की रंगत निखारने के लिए लोग पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि चावल के फेस पैक का इस्तेमाल कर आप गुलाबी निखार पा सकती हैं। यहां जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

पिसे चावल का फेस पैक लगाने के फायदे- India TV Hindi
पिसे चावल का फेस पैक लगाने के फायदे Image Source : FREEPIK

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा सुंदर और सॉफ्ट दिखे। लेकिन प्रदूषण और धुल-मिट्टी का सीधा असर हमारी स्किन पर होता है। ऐसे में स्किन की नेचुरल चमक को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा पाई जाती है जो स्किन को डैमेज कर सकता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पिसे हुए चावल का पैक लगाने से आपके चेहरे की खोई हुई चमक वापस लौट सकती है। चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका। 

चावल के आटे से बनाएं फेस पैक

2 चम्मच पिसा हुआ चावल, 1 चम्मच शहद, और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह फेस वॉश से धो लें। इसके बाद इस पैक को लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे गुनगुने पानी से धो लें। 

चावल फेस पैक से स्किन को होने वाले फायदे

डेड स्किन सेल्स करे रिमूव
पिसे हुए चावल का फेस पैक डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। ये डेड स्किन को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है। इसलिए इसे बेहतरीन एक्सफोलिएटर माना जाता है। 

रंगत साफ करे
इस फेस पैक में मौजूद तत्व चेहरे की रंगत साफ करने में मदद करते हैं। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एंटी एजिंग
चावल का फेस पैक चेहरे से रिंकल्स और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। इससे चेहरे में कसावट आती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल