1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेकअप फिक्सर का काम करता है आइस फेशियल, रक्षाबंधन पर इस ट्रिक से पाएं इंस्टेंट ग्लो

मेकअप फिक्सर का काम करता है आइस फेशियल, रक्षाबंधन पर इस ट्रिक से पाएं इंस्टेंट ग्लो

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 17, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 01:41 pm IST

रक्षाबंधन पर आप आइस फेशियल का इस्तेमाल कर स्किन की केयर भी कर सकती हैं और मेकअप फिक्सर के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए, जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल?

आइस फेशियल- India TV Hindi
आइस फेशियल Image Source : SOCIAL

बर्फ का इस्तेमाल सिर्फ खाने पीने तक सीमित नहीं है।बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा स्किन केयर में अहम भूमिका निभाता है।इसके इस्तेमाल से आप स्किन कई कई परेशानियों से छुटकार पा सकते हैं।जैसे- सनबर्न, पिगमेंटशन और मुंहासों से छुटकारा दिलाने में यह बेहद फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं आइस फेशियल मेकअप फिक्सर का भी काम करता है।इसका एक टुकड़ा आपके मेकअप को सेट कर देता है।ऐस में अगर रक्षाबंधन पर तैयार होने के लिए आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो आइस फेशियल आज़मा सकते हैं। आइस फेशियल आपकी स्किन को तुरंत शीतलता देकर तरोताजा बनाता है, जिससे आपका चेहरा चमकदार और सुंदर दिखता है। तो, रक्षाबंधन पर आप आइस फेशियल का इस्तेमाल कर आप स्किन की केयर भी कर सकती हैं और मेकअप फिक्सर के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।चलिए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल?

आइस फेशियल से मिलते हैं ये फायदे:

  • मेकअप रहता है लंबे समय तक: आइस फेशियल के बाद मेकअप फिक्सर का उपयोग करके अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रख सकते हैं। मेकअप फिक्सर एक प्रोडक्ट होत है जो मेकअप को सेट करता है और लंबे समय तक टिकाए रखता है जिससे मेकअप पूरे दिन खूबसूरत और ताज़ा दिखता है। तो, अगर मेकअप लम्बे समय तक रखना चाहते हैं तो फाउंडेशन लगाने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ की सिकाई करें।

  • डार्क सर्कल कम करे: आइस फेशियल चेहरे को फ्रेशनेस देने के साथ चेहरे के डार्क सर्कल भी खत्म कर देता है। अगर आपके आंखों के आसपास की स्किन डार्क हो गई है तो छुटकारा पाने के लिए आइस को आंखों  के स्किन के नीचे रब करें।

  • स्किन होती है टाइट: आइस फेशियल करने से स्किन टाइट होती है और खिंचाव आता है, पोर्स से गंदगी बाहर निकलती है और आपका स्किन टाइट होता है। 

इन तरीकों से करें आइस फेशियल का इस्तेमाल: 

  • आइस वॉटर फेशियल के लिए एक बड़े बाउल में ठंडा पानी लें। अब उसमें बर्फ के 5, 6  टुकड़ें डालें। इस पानी में अपना चेहरा डालें । क्कुह सेकेंड्स के बाद चेहरा पानी से निकाले। कुछ समय बाद दोबारा अपने चेहरे को पानी में डुबोएं। तीन बार ऐसा करें आपका आइस फेशियल हो गया।

  • आइस फेशियल के लिए चेहरा पानीमें डलने की बजाय सिर्फ बर्फ के तुडकों से भी रब कर सकते हैं।बर्फ के टुकड़ों को अपने चेहरे पर राउंड मोशन में मलें । इससे आपकी त्वचा की पोर्स खुल जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरा स्वस्थ और चमकदार दिखता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल