1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करवा चौथ में बचे हैं बस दो दिन, नहीं है पार्लर जाने का समय तो स्किन केयर में इन चीजों को करें शामिल, मिलेगा ब्राइडल निखार

करवा चौथ में बचे हैं बस दो दिन, नहीं है पार्लर जाने का समय तो स्किन केयर में इन चीजों को करें शामिल, मिलेगा ब्राइडल निखार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 08, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 03:01 pm IST

Karwa Chauth Facial At Home: करवा चौथ पर आपको भी बेस्ट दिखना है लेकिन काम की वजह से पार्लर जाने का समय नहीं है तो नेचुरल निखार पाने के लिए ये होम फेशियल आज़माए

करवा चौथ पर चमकती त्वचा कैसे पाएं- India TV Hindi
करवा चौथ पर चमकती त्वचा कैसे पाएं Image Source : META AI/ FREEPIK

करवा चौथ का त्योहार गुरुवार 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। लेकिन अगर आप कामकाजी महिला हैं और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही फेशियल की तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे होम रेमेडी फेशियल के बारे में जिससे आपके रूप रंग में निखार आएगा। आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं। आइये 5 स्टेप की मदद से जानते हैं होम फेशियल की टिप्स।

नेचुरल निखार पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:

  • क्लींजर (cleanser): सबसे पहले चेहरे को नेचुरल तरीके से क्लींजर करें। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें टमाटर का रस मिलाएं। आलू और टमाटर के रस को किसी कॉटन पैड की सहायता से चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा अच्छे से क्लीन हो जाएगा।

  • स्क्रबिंग (Scrubbing): क्लींजर के बाद चेहरे को स्क्रब किया जाता है। स्क्रबिंग से स्किन केपोर्स खुल जाते हैं। घर पर स्क्रब करने के लिए चीनी में शहद में आधा चम्मच चीनी और आलू-टमाटर का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों की सहायता से मसाज करें। फिर सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

  • फेस जेल (Face Gel): स्क्रब के बाद फेस पर जेल लगाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल, टमाटर और आलू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, कालापन दूर हो जाएगा। साथ ही इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है।

  • फेस पैक (Face Pack): घर पर फेस पैक बनाने के लिए कटोरी में आलू और टमाटर के रस में बेसन मिलाकर एक पैक तैयार कर लें और इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट तक इस पैक को चेहरे पर रखने के बाद सादे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें।

  • टोनर और मॉइश्चराइजर (Toner and moisturizer): ऊपर के चार स्टेप को फॉलो करने के बाद आखिर में टोनर और मॉइश्चराइजर की बारी आती है। क्लींजर, स्क्रब और अन्य स्टेप को करने और मसाज के बाद आपके चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। इन्हें बंद करने के लिए टोनर बहुत जरूरी होता है। टोनर के रूप में आप चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। इसके बाद आप मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल