1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चावल के पानी से घर पर बनाएं नाइट क्रीम, चेहरे पर आगा गुलाबी निखार

चावल के पानी से घर पर बनाएं नाइट क्रीम, चेहरे पर आगा गुलाबी निखार

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Jul 30, 2026 05:27 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 05:27 pm IST

चावल का पानी स्कन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-E और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो चेहरे से दाग-धब्बों को कम करके स्किन को बेदाग और चमकदार बनाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इससे आप कैसे नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।

चावल के पानी से घर पर बनाएं नाइट क्रीम, चेहरे पर आगा गुलाबी निखार- India TV Hindi
चावल के पानी से घर पर बनाएं नाइट क्रीम, चेहरे पर आगा गुलाबी निखार Image Source : MAGNIFIC

चावल का पानी सिर्फ एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि कोरियन ग्लास स्किन का सबसे बड़ा राज है। चावल के पानी में प्रचुर मात्रा में अमीनो एसिड, विटामिन E, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा की रंगत निखारने और उसे बेदाग बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल तरीके से त्वचा पर गुलाबी निखार चाहती हैं, तो घर पर आसानी से नाइट क्रीम बना सकती हैं। यहां जान लें नाइट क्रीम बनाने का तरीका। 

नाइट क्रीम बनाने के लिए सामग्री

  • मांड या चावल का पानी: 3 से 4 चम्मच
  • एलोवेरा जेल: 2 चम्मच 
  • बादाम का तेल या विटामिन E कैप्सूल: 1 चम्मच या 2 कैप्सूल)
  • गुलाब जल: 1 चम्मच
  • ग्लीसरीन: आधा चम्मच

बनाने का तरीका

चावल का पानी तैयार करें: 2 से 3 चम्मच चावल को अच्छे से धोकर आधे कप पानी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें। जब पानी हल्का सफेद हो जाए, तो उसे छानकर अलग रख लें। 

मिश्रण तैयार करें: एक साफ कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 3 चम्मच चावल का गाढ़ा पानी मिलाएं।

तेल और गुलाब जल डालें: अब इसमें बादाम का तेल या विटामिन E और गुलाब जल डालें। अगर आपकी त्वचा ज्यादा ड्राई है, तो थोड़ी सी ग्लीसरीन भी मिला सकती हैं।

फेंटें: सभी सामग्रियों को चम्मच की मदद से तब तक लगातार फेंटें जब तक कि यह एक मुलायम, क्रीमी और सफेद पेस्ट जैसा न बन जाए।

स्टोर करें: तैयार नाइट क्रीम को कांच की एक साफ और एयरटाइट डिब्बी में भरकर फ्रिज में रख लें। यह क्रीम 7 से 10 दिनों तक आसानी से खराब नहीं होती।

लगाने का सही तरीका
रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धोकर अच्छे से सुखा लें। इसके बाद तैयार नाइट क्रीम की थोड़ी सी मात्रा लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2 मिनट तक मालिश करें। इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें।

त्वचा के लिए फायदे
गुलाबी और चमकदार निखार: नियमित इस्तेमाल से त्वचा के काले धब्बे और झाइयां कम होती हैं, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।

एंटी-एजिंग प्रभाव: चावल का पानी और विटामिन E चेहरे की कसावट बनाए रखते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं।

त्वचा को गहरी नमी: यह क्रीम रात भर आपकी त्वचा को गहराई से पोषित करती है और उसे सॉफ्ट बनाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल