1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चुकंदर से बनाएं बालों के लिए नेचुरल हेयर कलर, ऐसा रंग आएगा कि लोग पूछेंगे नाम, लगाना भी है आसान

चुकंदर से बनाएं बालों के लिए नेचुरल हेयर कलर, ऐसा रंग आएगा कि लोग पूछेंगे नाम, लगाना भी है आसान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 19, 2025 08:36 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 08:42 pm IST

Beetroot Hair Color: बालों पर कलर लगाने का फैशन काफी ट्रेंडिंग है। ज्यादातर लोग बालों पर किसी न किसी तरह का कलर करवाते हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले कलर से अच्छा है कि घर में चुकंदर से बना कलर अप्लाई करें।

चुकंदर से बनाएं हेयर कलर- India TV Hindi
चुकंदर से बनाएं हेयर कलर Image Source : FREEPIK

चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लाल रंग की चुकंदर खाने से शरीर में खून बढ़ता है और आयरन की कमी दूर होती है। सिर्फ खाने ही नहीं बल्कि चुकंदर का उपयोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। चुकंदर से लिप बाम, क्रीम और हेयर कलर तैयार होता है। बालों पर बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कलर लगाने से बेहतर है कि आप चुकंदर से बना नेचुरल हेयर कलर लगाएं। चुकंदर बालों के लिए फायदेमंद है। इससे बालों पर नेचुरल बरगंडी कलर आता है। चुकंदर से बालों को आसानी से कलर किया जा सकता है। चुकंदर में बीटालेन्स होता है जो बालों को नेचुरली रंगने का काम करता है। जानते हैं बालों पर चुकंदर कैसे लगाएं?

चुकंदर से कैसे बनाएं हेयर कलर?

1 बड़ा चुकंदर लें और उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें। चुकंदर का गाढ़ा पेस्ट जैसा बना लें और इसे किसी कटोरी में निकाल लें। अब इस पेस्ट में 1 स्पून नारियल तेल मिलाएं। इसे बालों पर किसी ब्रश की मदद से लगाएं। चुकंदर को हेयर पैक की तरह बालों पर लगाना है। इसे 2-3 घंटा लगाकर रखें और फि बालों को पानी से धो लें। 1 दिन के बाद शैंपू कर लें।

चुकंदर से कैसे बनाएं हेयर कलर
Image Source : FREEPIKचुकंदर से कैसे बनाएं हेयर कलर

चुकंदर हेयर कलर मास्क 

चुकंदर को मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच चुकंदर का रस लें और उसमें 1 चम्मच अदरक का रस और दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेंट लें। अब इसे बालों की जड़ों और पूरे बालों पर लगाएं। हल्के हाथ से थोड़ी मसाज करें और इस मास्क को 1-2 घंटा लगाकर रखें। समय पूरा होने के बाद सादा पानी से बालों को धो लें।

चुकंदर हेयर मास्क

चुकंदर को पानी से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। चुकंदर को मिक्सी में डालकर पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। चुकंदर के पेस्ट को छानकर बाउल में निकाल लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस पैक को बालों पर लगा लें और फिर 2-3 घंटे के बाद शैंपू कर लें। 

चुकंदर बालों को फायदा तो पहुंचाती है लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए पैच टेस्ट कर लें और तभी बालों पर लगाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल