1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बारिश में झड़ते बालों को कैसे रोकें? अपनाएं Jawed Habib के बताए ये 3 टिप्स

बारिश में झड़ते बालों को कैसे रोकें? अपनाएं Jawed Habib के बताए ये 3 टिप्स

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 22, 2023 12:35 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 12:35 pm IST

बारिश में हेयर फॉल का उपाय: बारिश में तेजी से झड़ते बालों से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आप Jawed Habib के बताए इन उपायों को आजमा सकते हैं।

hair_fall_remedy- India TV Hindi
hair_fall_remedy Image Source : SOCIAL

बारिश में हेयर फॉल का उपाय: बरसात के मौसम में बाल तेजी से झड़ते हैं और ये समस्या लगातार बढ़ने लगती है। दरअसल, ये बालों में नमी और गंदगी के जमा होने की वजह से हो सकती है जिससे बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं। ये दिक्कत समय के साथ और बढ़ सकती है तो, ऐसे में सवाल उठता है कि इन झड़ते बालों पर कैसे रोक लगाएं। तो, फेमस स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के ये टिप्स आपके लिए कारगर तरीके से काम आ सकते हैं। तो, जानते हैं इन टिप्स (monsoon hair fall remedy) के बारे में विस्तार से।

बारिश में झड़ते बालों को कैसे रोकें-Tips for Monsoon Hair Fall in Hindi?

1. बालों को वॉश करने के बाद अच्छे से सुखाएं

बारिश में झड़ते बालों पर रोक लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को ड्राई रखना होगा। इसके लिए जब भी अपने बालों को वॉश करें सबसे पहले इसे अच्छी तरह से सुखाएं। क्योंकि गीले बालों की नमी से इनकी जड़े कमजोर हो जाती हैं और फिर बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। 

1 घंटा पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है? जानें वेट लॉस के लिए कितना चलें

2. बालों में कंडीशनर नहीं तेल लगाएं

शैंपू से 10 मिनट पहले अपने बालों में सरसों का तेल लगाएं और रेगुलर इससे अपने बालों की कंडीशनिंग करते रहें। दरअसल, ऐसा करना आपके बालों की सेहत को बेहतर बनाता है और आपको बालों को झड़ने व टूटने से बचाता है। इसके अलावा ये बालों की जड़ों की कंडीशनिंग करता है और इन्हें मजबूती प्रदान करता है। 

hair_fall
Image Source : SOCIALhair_fall

फल चाहे कोई भी हो दही के साथ न खाएं, जानें कारण और इन बातों का रखें खास ध्यान

3. मुल्तानी मिट्टी या मेंहदी बालों में लगाएं

बालों में शैंपू करने से पहले मुल्तानी मिट्टी या मेंहदी लगाएं। ये काम हफ्ते में 1 बार जरूर करें। ऐसा करना आपके बालों की सेहत के लिए अच्छा है। ये आपके बालों की जड़ों को मजबूती देता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फिर बालों को अंदर से हेल्दी रखता है। इस प्रकार से आप बारिश में बालों के झड़ने को कंट्रोल कर सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल