1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जूं के साथ लीख भी हो जाएगी जड़ से साफ़, बस इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं

जूं के साथ लीख भी हो जाएगी जड़ से साफ़, बस इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 06, 2023 06:30 am IST,  Updated : Nov 06, 2023 06:30 am IST

अगर आप भी बालों में जूं और लीख होने की वजह से परेशान हो गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे, सिर्फ 1 रात में मिलेगा इनसे छुटकारा

Remove Lice from hair- India TV Hindi
Remove Lice from hair Image Source : FREEPIK

जूं एक प्रकार के परजीवी हैं, सिर में बालों के अंदर रहते है। ये यह इंसान के बालों पर अपना घर बना लेते हैं और आपके सिर से खून चूसते रहते है। जूं की सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को होती है। अगर किसी इंसान के बालों में जूं है, तो उसके साथ खेलने, साथ रहने से दूसरे के बालों में भी जूं हो जाते है। यदि जूं की परेशानी को न रोका जाएं तो ये तेजी से फैलने लगते हैं जिसके कारण बालों में खुजली, जलन और सिर दर्द होने लगती है। बालों से जूं को खत्म करने के लिए लोग रेगुलर शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं पर ये काम नहीं करते। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से बालों के जूं से छुटकारा पा सकते हैं।

जूं भगाने के लिए आज़माएं ये उपाय

नारियल का तेल करेगा जुओं का सफाया

जुओं के खत्मा के लिए नारियल का तेल बेहद असरदार है। नारियल तेल को गर्म कर ले उसके बाद इसमें कपूर डालें। इस तेल को अब अपने बालों में रात के समय लगा लें। फिर अगले दिन यानी सुबह को बाल को शैम्पू से धो कर कंघी कर ले। ऐसे करने से सारी जुएं बाहर निकल जाती है।

टी ट्री ऑयलसे जूं भगाएं

टी ट्री ऑयल में माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये जूं से आसानी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जुओं से छुटकारा पाने के लिए आप कैस्टर ऑयल और टी ट्री ऑयल को मिलाकर इसे अपने स्कैल्प पर लगा लें, फिर कुछ देर बाद बालों को धो लें। इससे जुओं से छुटकारा मिल जाएगा।

इन लोगों के लिए कॉफी है ज़हर, भूलकर भी न पियें, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

प्याज का रस है असरदार

प्याज के रस में सल्फर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण ये  जुओं को आसानी से खत्म करने मदद करता है। प्याज के रस में नारियल का तेल मिला लें उलके बाद  इसे अपने बालों पर लगाएं। एसा करने से जल्द जुओं से राहत मिलेगा

नींबू का रस

नींबू के रस में सिटरिक एसिड पाया जाता है जिससे जूएं आसानी से खत्म हो सकती है। नींबू का रस और सरसों के तेल को मिलाकर इसे अपने स्कैल्प पर लगाए। लगाने के बाद इससे रात भर छोड़ दें। इससे आसानी से जुओं से छुटकारा मिल जाएगा।

शरीर में खुजली सहित दिखें ये 5 लक्षण, तो हो जाएं सावधान; डैमेज होने से पहले लिवर देने लगता है ऐसे संकेत

इस एक चीज़ की कमी से खून बन जाता है पानी, नस-नस हो जाती है बेजान, ये हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल