1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मरून साड़ी में श्रद्धा कपूर को देख दीवाने हुए फैंस, सुंदर 'स्त्री' बनकर लूटा दिल, ऐसे सस्ते में रीक्रिएट करें लुक

मरून साड़ी में श्रद्धा कपूर को देख दीवाने हुए फैंस, सुंदर 'स्त्री' बनकर लूटा दिल, ऐसे सस्ते में रीक्रिएट करें लुक

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 06, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 12:51 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। मरून क्रेप साड़ी में श्रद्धा कपूर को देख फैंस का दिल दीवाना हो रहा है। साड़ी से लेकर ब्लाउज और नाक की नथनी तक हर चीज श्रद्धा के लुक में चार-चांद लगा रही है।

श्रद्धा कपूर- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड हसीनाएं फैशन के नए ट्रेंड्स सेट करती हैं, जिन्हें फैंस दीवानों की तरह फॉलो करते हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी में मक्कार' में पीली साड़ी पहनकर अपने लुक्स से फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर दी थीं। अब एक बार फिर श्रद्धा को खूबसूरत स्त्री के अवतार में देख फैंस बेकरार हो रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में मरून क्रेप सिल्क साड़ी में नजर आईं। श्रद्धा की सागदी और खूबसूरत फैंस को दीवाना बना रही है। श्रद्धा कपूर की ये साड़ी बेहद खास है जानिए इसकी कीमत, डिजाइन और कपड़े की खासियत।

श्रद्धा कपूर ने डार्क रेड कलर की अजरख साड़ी पहनी है, जिसे नित्या बजाज ने डिजाइन किया है। साड़ी का कलर मरून शेड लिए हुए है जिसे सीक्वेन एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर के साथ खूबसूत लुक दिया गया है। बात कपड़े की करें तो इस साड़ी का फेब्रिक साटन जॉर्जट सिल्क है जो कैरी करने में बहुत ही आसान होता है।

श्रद्धा कपूर ने खूबसूरत स्त्री बनकर लूटा फैंस का दिल 

श्रद्धा कपूर ने साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया है। श्रद्धा कपूर ने palmonas jewellery से खूबसूरत चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं। इस लुक को सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव और बोल्ड बना रही है श्रद्दा कपूर की नाक की नथनी, जो काफी छोटी और गोल्ड फिनिश के साथ है। खुली लहराती जुल्फों में श्रद्धा परफेक्ट स्त्री लग रही हैं।

साड़ी में श्रद्धा कपूर
Image Source : INSTAGRAMसाड़ी में श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की रेड साड़ी लुक को ऐसे करें रीक्रिएट 

बात करें श्रद्धा कपूर की साड़ी की कीमत की, तो नित्या बजाज ने अपनी वेबसाइट पर इसकी कीमत 48,500 बताई है। हालांकि आप चाहें तो इसक तरह का फेब्रिक लेकर साड़ी को कस्टमाइज भी करा सकते हैं। दिल्ली के चांदनी चौक, लाजपत नगर और सदर बाजार में आपको ऐसे फेब्रिक आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको खूबसूरत लेस, बॉर्डर और ऐसे ब्लाउज की भी अच्छी रेंज मिल जाएगी। अगर आप अच्छी क्वालिटी में लेंगी तो भी 2 से 3 हजार में इस पूरे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। यानि किफायती दामों में आप भी श्रद्धा कपूर के जैसी साड़ी बनवा सकती हैं।

 
  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल