आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर दिखता है। धूल-मिट्टी और धूप की वजह से त्वचा अपनी नेचुरल चमक खोने लगती है और ये बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में खोई हुई चमक वापस पाने के लिए लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो अब नेचुरल तरीके अपनाने की जरूरत है। आपकी रसोई और फ्रिज में ही एक ऐसा चमत्कारी उपाय छुपा है, जो आपकी त्वचा को पार्लर जैसा निखार दे सकता है। हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी और शहद के फेस पैक की। चलिए जानते हैं इस पेस पैक को लगाने का सही तरीका क्या है।
त्वचा के लिए है खास
स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में प्रचुर मात्रा में विटामिन C और अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है। यह त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है, जिससे नई और चमकदार त्वचा मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं।
शहदा: शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट और प्लंपी नजर आता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार होते हैं।
कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी और शहद का फेस पैक?
सामग्री
- 2-3 पकी हुई ताजा स्ट्रॉबेरी
- 1 बड़ा चम्मच शुद्ध शहद
बनाने और लगाने का तरीका
सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धो लें और एक कटोरी में चम्मच या फॉर्क की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। अब इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाएं और दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। लगाने से पहले अपने चेहरे और गर्दन को किसी माइल्ड फेस वॉश से साफ करें और तौलिए से सुखा लें। अब इस तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो गुनगुने या सादे पानी से चेहरे को धो लें। चेहरा धोते समय हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
इस्ट्रॉबेरी और शहद का फेस पैक लगाने के फायदे
ग्लोइंग स्किन: विटामिन C और शहद का मिश्रण चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे त्वचा पर तुरंत निखार आता है।
टैनिंग से छुटकारा: धूप के कारण हुई टैनिंग और कालेपन को दूर करने में यह पैक बेहद असरदार है।
एक्ने पर लगाम: ऑयली स्किन वालों के लिए यह पैक वरदान है, क्योंकि यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और मुंहासों को रोकता है।