1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सुबह उठकर चेहरे पर लगाएं ये एक चीज, स्किन को मिलेगा तुरंत हाइड्रेशन, झुर्रियां और रिंकल की समस्या भी होगी दूर

सुबह उठकर चेहरे पर लगाएं ये एक चीज, स्किन को मिलेगा तुरंत हाइड्रेशन, झुर्रियां और रिंकल की समस्या भी होगी दूर

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 15, 2024 07:37 am IST,  Updated : Sep 15, 2024 07:37 am IST

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन झाई झुर्रियों से दूर हमेशा दमकती रहे तो अपने चेहरे का ख़ास ख्याल रखना होगा।

सुबह कैसे करें स्किन की देखभाल- India TV Hindi
सुबह कैसे करें स्किन की देखभाल Image Source : SOCIAL

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन झाई झुर्रियों से दूर हमेशा दमकती रहे तो अपने चेहरे का ख़ास ख्याल रखना होगा। आपको सुबह के समय स्किन केयर रूटीन में कोइ लापरवाही नहीं बरतनी होगी। सुबह सबसे पहले चेहरे को पानी से धोने के बाद अपनी स्किन पर ताजा एलोवेरा लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन को कई फायदे मिलेंगे। एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण चेहरे संबंधी हर समस्या से निजात दिला सकते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल स्क्रब, मेकअप रिमूवर, मॉश्चराइजर, एंटी एजिंग क्रीम के रूप में कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हैं एलोवेरा स्किन की किन समस्याओं में कारगर है और इसक इस्तेमाल कैसे करना है? 

इन परेशानियों में एलोवेरा है कारगर:

  • टैनिंग: अगर आप टैनिंग से परेशान हैं तो सुबह के समय एलोवेरा जेल में थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाएं। और कुछ घंटों बाद नहा लें।तब इसका सबसे बेस्ट रिजल्ट मिलेगा। 

  • एंटी एजिंग: एलोवेरा एंटी एजिंग के रूप में भी काम करता है। एलोवेरा जेल में विटामिन ई का ऑयल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे यूज करें। इसके अलावा आप चाहे तो विटामिन सी का पाउडर मिक्स कर सकते हैं इसमें आप संतरा का पाउडर भी ले सकते हैं। 

  • डेड स्किन: अगर आप चेहरे की डेड स्किन हटाना चाहते हैं तो एलोवेरा कारगर साबित हो सकता है।इसके लिए पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके तौलिया से पोछ लें। इसके बाद एलोवेरा जेल की एक लेयर चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धो लें। 

  • मेकअप हटाने के लिए: अगर आप मेकअप रिमूवर की तौर पर एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए एक कॉटन पैड में थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से मेकअप साफ कर लें। इससे आपकी स्किन का मेकअप भी साफ हो जाएगा। इसके साथ ही वह मॉश्चराइज भी हो जाएगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल