1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे की रंगत निखारने के लिए ऐसे करें केसर का इस्तेमाल, 15 दिनों में दिखने लगेगा फर्क

चेहरे की रंगत निखारने के लिए ऐसे करें केसर का इस्तेमाल, 15 दिनों में दिखने लगेगा फर्क

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Aug 03, 2023 11:47 pm IST,  Updated : Aug 03, 2023 11:47 pm IST

चेहरे पर निखार पाने की चाहत हर किसी की होती है। यहां जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए केसर का इस्तेमाल कैसे करें।

kesar for glowing skin- India TV Hindi
kesar for glowing skin Image Source : FREEPIK

केसर खाने के आपने अनेक फायदे सुने होंगे लेकिन इसे चेहरे पर लगाने के भी कई फायदे हैं। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे की रंगत कम हो जाती है और मानसून के मौसम में चेहरे से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में केसर का इस्तेमाल लाभदायक होता है। यहां हम आपको चेहरे पर केसर का इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिसे करने से आपके चेहरे पर असर 15 दिन में दिखने लगेगा।

चेहरे के लिए केसर का पानी (saffron water for face)

एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर केसर के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले मुहांसे और दाग धब्बे दूर होते हैं। रोजाना केसर के पानी से चेहरा धोने पर ऑयली और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। केसर का पानी बनाने के लिए आप 2 लीटर पानी में केसर के 8 से 10 धागे डालकर रातभर के लिए रख दें। सुबह इस पानी से अपने चेहरे को साफ करें और शाम में भी सोने से पहले भी चेहरे को केसर वाले पानी से धोएं। ऐसा 15 दिन तक करेंगे तो आपको चेहरे पर असर साफ-साफ दिखने लगेगा।

चेहरे के लिए दूध में केसर (saffron milk for skin)

चेहरे पर केसर दूध से मालिश करने से भी फायदा होता है। इसके लिए आप केसर की 4 से 5 धागों को एक कटोरी दूध में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। सुबह इस दूध से चेहरे पर मालिश करें और फिर 20 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धोएं। रोजाना चेहरे पर केसर दूध लगाने से निखार आता है और दाग धब्बे कम होते हैं।

नारियल तेल के साथ केसर

नारियल के तेल के साथ केसर मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए 2 चम्मच पानी में 4 से 5 केसर के धागे रातभर के लिए भिगाकर रखें। सुबह केसर के पानी में 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर मसाज करें और 30 से 40 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। ऐसा रोजाना करने से आपको चेहरे पर असर देखने लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: मौसंबी से चमक जाएगी स्किन और बाल होंगे मजबूत, जानिए इसके फायदे

मेथी के साथ इन 3 चीजों से बना ये शैंपू बालों की रंगत सुधार सकता है, काले घने और लंबे बाल चाहिए तो जरूर लगाएं

चेहरे से पिगमेंटेशन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दाग-धब्बे होंगे दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल