1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मौसंबी से चमक जाएगी स्किन और बाल होंगे मजबूत, जानिए इसके फायदे

मौसंबी से चमक जाएगी स्किन और बाल होंगे मजबूत, जानिए इसके फायदे

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Aug 02, 2023 11:57 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 11:57 pm IST

मौसंबी को मीठा नींबू भी कहा जाता है, स्वाद में खट्टी-मीठी मौसंबी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।

benefits of sweet lime- India TV Hindi
benefits of sweet lime Image Source : FREEPIK

मौसंबी एक ऐसा फल है, जिसे खाने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। मौसंबी में विटामिन C, विटामिन A समेत कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटाशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बालों और स्किन के लिए भी मौसंबी बेहद लाभदायक है। मौसंबी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। आइए जानते हैं मौसंबी खाने के फायदे।

मौसंबी के बालों के लिए फायदे (Hair Benefits Of Mosambi)

बालों के झड़ने और कमजोर होने की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। जिसके लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनका असर कुछ दिनों तक ही रहता है। वहीं अगर आप अपनी डाइट में मौसंबी शामिल करेंगे तो इससे आपके बालों का ग्रोथ अच्छी होगी और बालों का झड़ना बंद होगा। मौसंबी से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को हेल्दी बनाते हैं। दरअसल, पाचन कमजोर होने की वजह से शरीर एवं बालों की जड़ों तक भरपूर पोषण नहीं पहुंच पाता जिसके कारण बाल झड़ते हैं।

स्किन के लिए मौसंबी के फायदे (Skin Benefits Of Mosambi)

विटामिन C से भरपूर मौसंबी स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से स्किन अच्छी होती है और प्राकृतिक निखार बरकरार रहता है। आप मौसंबी का जूस अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। जूस के अलावा आप मौसंबी को काटकर भी खा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए मौसंबी

वजन कम करने के लिए मौसंबी खाना लाभदायक साबित होता है। इसके जूस से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है, जो वजन घटाने में सहायक है। मौसंबी के जूस में शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मौसंबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण भी होते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: मस्सों को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

चेहरे पर झुर्रियों और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार हैं ये 4 फल, आज से अपनी डाइट में करें शामिल

सरसों तेल के ये 3 उपाय डैंड्रफ का जड़ से सफाया कर देंगे, दादी-नानी के जमाने से हैं कारगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल