1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की इन परेशानियों में एलोवेरा है फायदेमंद, जानें कैसे इस्तेमाल करने से हेयर को मिलेंगे अनगिनत लाभ?

बालों की इन परेशानियों में एलोवेरा है फायदेमंद, जानें कैसे इस्तेमाल करने से हेयर को मिलेंगे अनगिनत लाभ?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 01, 2024 10:39 pm IST,  Updated : May 01, 2024 10:39 pm IST

अगर आप बालों की कई परेशानियों से गुज़र रहे हैं तो अपने बालों में एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू करें। इससे आपके बाल हेल्दी और मजबूत होंगे। जानें कैसे करें इस्तेमाल?

बालों के लिए एलोवेरा है फायदेमंद- India TV Hindi
बालों के लिए एलोवेरा है फायदेमंद Image Source : SOCIAL

बालों की देखभाल में एलोवेरा का कोई मुकाबला नहीं है। औषधीय तत्वों से भरपूर एलोवेरा जेल बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं या डैमज हो गए हैं तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर अपने बालों के बेहतरीन केयर कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि हेयर केयर में एलोवेरा जेल का कैसे इस्तेमाल करें?

बालों के लिए एलोवेरा है फायदेमंद:

एलोवरा को गुणों की खान यूं ही नहीं कहा गया है। इसमें भरपूर मात्रा एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी, ए और ई पाया जाता है जो बालों को जड़ से मजबूत बनाकर ग्रोथ को भी बढ़ाता है। एलोवेरा में फैटी एसिड और अमीनो एसिड भी होते है, जो हर तरह की इंफ्लेमेशन और सूजन को कम करता है। साथ ही यह एक्‍स्‍ट्रा सीबम के प्रोडक्‍शन को कम कर बालों को मुलायम, शाइनी और हेल्‍दी बनाता है

इन परेशानियों में कारगर है एलोवेरा:

  • बालों की चमक लौटाए: अगर आपके बाला बहुत ज़्यादा रूखे सूखे हो गए हैं उनकी चमक खो गयी है तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद विटामिन और खनिजों बालों को पोषण देकर स्कैल्प को नरिश करता है।बालों में एलोवेरा जेल लगाने से तुरंत शाइनिंग मिलती है और बाल हेल्दी होते हैं

  • बालों को बनाए मजबूत: एलोवेरा में कई एक्टिव इंग्रीडिएंट और खनिज पाए जाते हैं जो आपके कमजोर बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड, अमीनो एसिड और विटामिन ए, बी 12, सी और ई आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।

  • डैंड्रफ में फायदेमंद: अगर आपके बालों में फंगल इंफेक्शन हुआ है या फिर बहुत ज़्यादा डैंड्रफ है तो एलोवेरा का इस्तेमाल आपके हेयर के लिए फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीफंगल गुण खुजली और जलन से राहत देता है और स्कैल्प के फंगल इंफेक्शन को भी ठीक करता है। 

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाए: एलोवेरा आपके हेयर फॉल को कंट्रोल करने में कारगर है। यह बालों को रिपेयर करने का काम भी करता है। अपने बालों में एलोवेरा जेल लगाकर आप अपने हेयर की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल?

आप एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं।आप ताजे एलोवेरा का जेल लगाकर अपने बालों की केयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप एलोवेरा का हेयर मिस्ट, हेयर पैक और मास्क भी बनाकर बालों की देखभाल कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल