1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर लहसुन रगड़ने का ट्रेंड Instagram पर हो रहा है वायरल, जानिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

चेहरे पर लहसुन रगड़ने का ट्रेंड Instagram पर हो रहा है वायरल, जानिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 20, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 01:03 pm IST

Rubbing Garlic On Face Effects: सोशल माडिया पर आजकल तरह-तरह के नुस्खे वायरल हो रहे हैं। चेहरे पर लहसुन रगड़ने का वीडियो भी इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। स्किन एक्सपर्ट से जानिए त्वचा पर लहसुन लगाने के क्या हैं फायदे और नुकसान?

चेहरे पर लहसुन लगाने के फायदे और नुकसान- India TV Hindi
चेहरे पर लहसुन लगाने के फायदे और नुकसान Image Source : FREEPIK

इन दिनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नुस्खों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। हर कोई लोगों को तरह-तरह की सलाह दे रहा है। इन दिनों एक रील वायरल हो रही है जिसमें चेहरे पर लहसुन रगड़ने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। लोग इन नए स्किनकेयर ट्रेंड को खूब फॉलो भी कर रहे हैं। वायरल रील में चेहरे पर लहसुन लगाने के फायदे भी बताए जा रहे हैं। कच्चे लहसुन की कली को चेहरे पर रगड़ना क्या वाकई फायदेमंद है स्किन एक्सपर्ट से जानिए चेहरे पर लहसुन लगाने के फायदे और नुकसान क्या है?

सदियों से लहसुन का इस्तेमाल रसोई में खाने के रूप में किया जाता रहा है। नेचुरल ट्रीटमेंट के रूप में लहसुन का उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है। लहसुन में एलिसिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो एंटीबैक्टीरिया के रूप में काम करता है। ये बैक्टीरियाओं से लड़ता है और सूजन को कम करता है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि लहसुन का इस्तेमाल मुंहासे के इलाज के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन मुंहासे सिर्फ कीटाणुओं से ही नहीं होते बल्कि इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। कई बार पोर्स ब्लॉक होने के कारण तो कई बार स्किन ज्यादा ऑयली होने पर भी मुहांसे होने लगते हैं। लहसुन मुंहासे के इलाज के लिए असरदार नुस्खा है इसके कहीं कोई साइंटिफिक रीजन नहीं मिलते हैं।

चेहरे पर लहसुन लगाने से क्या मुहांसे ठीक होते हैं?

भले ही लहसुन फायदेमंद हो, लेकिन इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगाने से गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। लहसुन काफी तीखा होता है। इसे स्किन पर लगाने से त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। इस गर्म मसाले को त्वचा पर रगड़ने से रेडनेस और जलन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको लहसुन से एलर्जी है, तो चकत्ते, सूजन या कोई दूसरी समस्या भी हो सकती है। लहसुन में सल्फर होता है जिससे स्किन ड्राई होने पर छिलने जैसी महसूस हो सकती है।

चेहरे पर लहसुन रगड़ने के फायदे नुकसान

इस बारे में हमने डॉ मधु चोपड़ा, एमबीबीएस, डीओआरएल, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, स्टूडियो एस्थेटिक, मुंबई की प्रबंध निदेशक से बात की, तो उन्होंने कहा कि लहसुन काफी फायदेमंद सब्जी है, लेकिन मुंहासे के इलाज के रूप में लहसुन का उपयोग किया जा सकता है इसके बारे में अभी तक कोई रिसर्च या स्टडी सामने नहीं आई है। बल्कि स्किन पर लहसुन लगाने से एलर्जी और सूजन की संभावना भी बढ़ जाती है।

ऐसे में अगर आप मुहांसों से पीड़ित हैं तो इस तरह के किसी भी वायरल नुस्खे के अपनाने से बेहतर होगा कि आप किसी स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें। इस तरह के घरेलू उपचार करने से कई बार स्किन पर उल्टा असर भी हो सकता है। हर किसी को हर चीज सूट करे ऐसा भी जरूरी नहीं है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के स्किन पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से बचें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल